शिवपुरी: शिवपुरी के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवपुर की महिला ने आज एसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. महिला ने बताया कि उसका ससुर उसके साथ संबंध बनाना चाहता था. जिसके बाद आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा दहेज एक्ट का मामला महिला द्वारा लगाया गया है. जिसका कोर्ट में केस चल रहा है.
जानकारी के अनुसार ग्राम देवपुर थाना गोवर्धन की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में प्रदीप यादव के साथ हुई थी 1 साल तक तो सब ठीक ठाक रहा. उसके बाद 1 लाख रुपए और एक मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी. इसके बाद महिला अलग रह कर अपना जीवन यापन करने लगी और दोनों पुत्रों को पाल रही है. वही महिला का पति आए देने घर पर आकर धमकी देता है. और रास्ता रोककर कई बार मारपीट करने की कोशिश करता है.
महिला ने बताया कि 28 मार्च को जब वह अपने घर पर थी तब महिला का पति आया और मारपीट करने लगा उसका पुत्र भी उसको बचाने आया जिसकी भी मारपीट की और राजीनामा का दबाव बनाया.
महिला ने बताया कि 29 मार्च को जब वह अपने भाई और भाभी के साथ मोटरसाइकिल से गिराई माता के मंदिर दर्शन करने जा रही थी तभी उसके पति ने उसका रास्ता रोका और महिला के भाई पर वह शक करने लगा.
13 अप्रैल को गिराई माता मंदिर के मंदिर पर मेला चल रहा था. तभी दर्शन करने अपने भाई भाभी के साथ माता मंदिर महिला पहुंची थी लौटते समय पति द्वारा फिर से मोटरसाइकिल रोक ली गई और मंदिर के लिए ले जाने के लिए कहने लगा जिसके बाद महिला ने इसका विरोध किया महिला ज़ब अपने घर वापस आई तो पति द्वारा फोन पर धमकी दी जाने लगी और अपशब्द कहे जाने लगे. महिला ने आवेदन देकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.
महिला ने लगाया ससुर पर संबंध बनाने का आरोप
महिला ने बताया कि उसके ससुर द्वारा उसके साथ कई बार फोन पर अश्लील बातें की गई और एक बार जब महिला अपने घर पर अकेली थी बेटे शादी में गए थे. तभी ससुर आया और पैर पकड़ लिए गंदी हरकतें करने लगा इसके बाद पति को जब बात बताई तो पति ने कहा कि ससुर के साथ दिख मत जाना जिस पर महिला ने कहा कि जब तक मेरी मर्जी नहीं होगी तब तक ससुर के साथ कैसे दिखूँगी.

ससुर बनाना चाहता है बहू के साथ संबंध, दहेज एक्ट का मामला चल रहा है कोर्ट में / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment