शिवपुरी: वन परिक्षेत्र करैरा की सब रेंज खोड़ की चंदावनी बीट में हरे भरे पेड़ों पर इस बार आरी चल गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर रेंजर ने जांच कराई तो काफी संख्या में पेड़ कटना पाए गए हैं। करैरा रेंजर ने डिप्टी रेंज और बीट गार्ड के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सब रेंज खोड़ की चंदावनी बीट में माफिया द्वारा हरे भरे पेड़ कटवा दिए हैं। जगह-जगह आरी से कटे पेड़ अलग ही नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर रेंजर अनुराग तिवारी ने जांच कराई तो मामला सही पाया। रेंजर तिवारी का हकना है कि करीब 50 पेड़ कटे पाए गए हैं।
डिप्टी रेंज बृजेंद्र श्रीवास्तव और वन रक्षक अरुणेश सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। ग्रामीणों का मानना है कि बीट गार्ड की मिलीभगत से पेड़ कटे हैं। पेड़ कटने के बाद 97 तक गिनती बताई जा रही है। जबकि शेष पेड़ों की गिनती होना बाकी है। चंदावनी बीट के कंपार्टमेंट नंबर 1049 और 1050 में पेड़ों पर आरी चलाकर काटा गया है। अवैध कटाई की ठूंठ हकीकत बयां कर रहे हैं।
कार्रवाई प्रस्तावित की है
खोड़ सब रेंज की चंदावनी बीट में पेड़ कटना पाए गए हैं। 40 से 50 पेड़ कटे हैं, शेष पुराने हैं जिनका पहले से पीआर कटा है। इस लापरवाही के लिए डिप्टी रेंजर और वन रक्षक के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित कर दी है।
अनुराग तिवारी , रेंजर, वन परिक्षेत्र करैरा

चंदावनी बीट में हरे भरे पेड़ काटे, रेंजर ने डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड पर कार्रवाई प्रस्तावित की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment