शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र से 14 अप्रैल को एक युवक अपने ही मामा की लड़की को भगा ले गया। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए लापता 16 साल की नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका और युवक को गुना से बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवक 5 माह पहले शिवपुरी शहर के मनियर क्षेत्र के रहने वाले अपने मामा के यहां रोजगार की तलाश में आया था। तभी से वह अपने मामा के साथ रहने लगा था।
युवक शहर में मजदूरी करने जाने लगा। इस बीच 14 अप्रैल की शाम अपनी मामा की बेटी को उस वक्त भगा ले गया जब मामा घर पर नहीं थे और मामी लाड़ली बहना योजना की केवाईसी कराने गई हुई थी। शाम को जब बेटी घर नहीं मिली और जीतू भी लापता मिला तब शंका के आधार पर परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।
युवक ने की शादी, फिर किया दुष्कर्म
सिटी कोतवाली में पदस्थ एएसआई भावना राठौर ने बताया कि 16 वर्ष की नाबालिग बालिका को गुना से बरामद कर लिया गया है। साथ ही भगाने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया गया। नाबालिग ने बताया है कि उसके साथ युवक ने शादी भी है साथ ही उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। नाबालिग का मेडिकल कराया है। आरोपी के खिलाफ पास्को सहित दुष्कर्म की धारा में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

मामा की लड़की को भगा ले गया युवक, शादी के बाद किया दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment