शिवपुरी: भड़ौता गांव में घर में अकेले रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी पर 9-10 अप्रैल की दरम्यानी रात सोते समय अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था। राजेंद्र शर्मा की इलाज के दौरान ग्वालियर में 16 अप्रैल की सुबह 4 मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा का इजाफा कर लिया है। पुलिस हत्या करने वालों की तलाश में है।
जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी राजेंद्र भार्गव (65) पुत्र बद्रीप्रसाद भार्गव निवासी ग्राम भड़ौता 9-10 अप्रैल की दरम्यानी रात घर में अकेले थे। अज्ञात बदमाश आए और बेरहमी से मारपीट करके चले गए। परिजन 10 अप्रैल की सुबह आए तो घायल हालत में पाया और इलाज कराने अस्पताल ले गए। बदमाशों ने इतना ज्यादा पीटा था कि राजेंद्र भार्गव बिल्कुल भी होश में नहीं रहे। गंभीर हालत के चलते ग्वालियर भर्ती कराया।
इलाज के दौरान 16 अप्रैल की सुबह राजेंद्र भार्गव ने दम तोड़ दिया। राजेंद्र भार्गव यदि थोड़ा बहुत होश में भी होते तो बदमाशों के नाम सामने आ सकते थे। वहीं बेटे सत्यप्रकाश भार्गव का कहना है कि वह पुश्तैनी मकान पर कोलारस आ गया था। रात होने की वजह से कोलारस ही रुक गए। पिता को कॉल लगाने पर नहीं उठा तो गांव पहुंचे और जख्मी हालत में खून से लथपथ पाया। जेब से पैसे, सामान व मोबाइल गायब था।

जानलेवा हमले में घायल रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी ने ग्वालियर में दम तोड़ा, अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment