शिवपुरी: शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक से आज एक महिला ने न्याय की गुहार लगाई है महिला ने बताया कि उसके ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. इसी बीच एक महिला के घर वाले पिता भाई और चाचा समझाने के लिए पहुंचे तो सभी ने मिलकर लोहे के पाइप, लाठी से मारपीट कर दी और जेब में रखे 70,000 रुपए भी निकाल लिए.
जानकारी के अनुसार शोभा पत्नी नरेंद्र बाल्मीकि निवासी ठकुरपुरा ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि मेरे ससुराल में दोनों देवर देवेंद्र और अजीत और मेरे नंदेऊ मुकेश और मदन मेरी सास दुलारी बाई एवं चारों ननद आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं. जिसके बाद यह सब बात अपने पिता पहलवान भाई गोलू और मेरे चाचा भजन ग्राम पूनमखेड़ी को बताई. जब वह सभी इस बात पर महिला के ससुराल समझाने पहुंचे तो सभी ने एक राय होकर लोहे के पाइप लाठी से मारपीट कर दी और पिता की जेब में रखे हुए 70,000 रुपयर भी निकाल लिए. पिता एवं भाई की गंभीर स्थिति होने के चलते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया. वहीं महिला के बाएं हाथ की उंगली में एवं शरीर के सभी हिस्से में चोट आई है महिला ने बताया कि जो रिपोर्ट पुलिस में लिखी गई है उसमें 70,000 रुपए नहीं लिखे गए हैं और यह आए दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं. और मेरे भाई का मोबाइल भी छीन लिया है महिला ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है.

बेटी को दहेज़ के लिए कर रहे थे परेशान, पिता, भाई, चाचा पहुंचे समझाने तो कर दी मारपीट, रुपए भी छीने, पिता भाई ग्वालियर रेफर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment