शिवपुरी: शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक युवक ने न्याय की गुहार लगाई है. युवक ने बताया कि वह थाना मायापुर ग्राम पुरैनी का निवासी है और गांव के ही कुछ दबंग उसके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं इसी क्रम में आए दिन झगड़ा करते रहते हैं. और खेत पर आकर मोटरसाइकिल भी तोड़ दी.
जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ जाटव पुत्र गनपत जाटव निवासी ग्राम पुरैनी थाना मायापुर तहसील पिछोर ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि घटना 11 अप्रैल की शाम की 4:30 बजे की है. तभी वह किराए का ट्रैक्टर लेकर अपने खेत पर प्लाऊ कर रहा था तभी दबंग आरोपी गढ़ प्रबल लोधी और राजीव लोधी लाठी कुल्हाड़ी लेकर आए और गाली गलौज करने लगे जिसके बाद जब युवक ने मना किया तो आरोपी गढ़ कहने लगे कि यह खेत हमें दे दे और यहां से निकल जा जिसके बात खेत पर रखी युवक की मोटरसाइकिल भी तोड़ दी जिससे युवक की मोटरसाइकिल में ₹5000 का नुकसान हुआ है. अतः युवक ने बताया कि आरोपी धन बल से मजबूत हैं वहीं वह ट्यूबवेल पर अकेला रहता है और कोई बड़ी घटना का डर उसे सताता रहता है. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक से युवक ने न्याय की गुहार लगाई है.

गांव के दबंग करना चाहते हैं गरीब के खेत पर कब्जा. खेत पर जाकर दबंगों ने मोटरसाइकिल तोड़ी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment