शिवपुरी: शिवपुरी के दुबे नर्सरी के पास रहने वाली महिला ने आज एसपी शिवपुरी से शिकायत करते हुए बताया कि आरोपी उसकी नातनी को भगा कर ले गए थे उसके बाद अब राजीनामा करने की धमकी दे रहे हैं और गाली गलौज भी करते हैं.
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली दुबे नर्सरी के पास रहने वाली महिला ने आज एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि 1 साल पहले आरोपी राहुल खटीक पुत्र नारायण खटीक, आकाश खटीक पुत्र ओमी खटीक, कल्ला काछी निवासी दुबे नर्सरी एवं एक अन्य व्यक्ति द्वारा महिला की नातनी उम्र 15 साल को भगा कर ले गए थे जिसका शिवपुरी कोर्ट में केस चल रहा है. अब आरोपी राजीनामा के लिए दबाव बनाते हैं. वहीं आरोपी राहुल खटीक पुत्र नारायण खटीक 2 अप्रैल को घर पर तलवार लेकर आया और धमकी देकर बोला कि केस में राजीनामा कर लो नहीं तो तेरे लड़के को तलवार से काट देंगे इसी बहस के बीच आसपास के लोग भी आ गए थे. महिला ने बताया कि उसकी नातनी अब उसके साथ नहीं रहती है उसकी लड़की के साथ रहती है महिला ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

15 वर्षीय नाबालिग को भगा ले गए थे आरोपी, अब दे रहे राजीनामा करने की धमकी एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment