शिवपुरी: शहर के फिजीेकल थाना क्षेत्र के कमलांगज घोसीपुरा से 6 अप्रैल से गायब एक 17 साल के युवक को पुलिस की सक्रियता से महज 72 घंटे में राजस्थान के हनुमानगढ से दस्तयाब कर लिया है. उक्त युवक घर से बिना बताए गायब हो गया था. जिसके चलते परिजनों ने इस युवक के अपहरण का मामला फिजीकल थाने में दर्ज कराया था. जहां थाना प्रभारी अरविंद छारी की सक्रियता से इसे महज 72 घंटे में खोज निकाला.
जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को नितिन पुत्र रॉकी शाक्य निवासी कमलागंज घोसीपुरा संदिग्ध परिस्थिति में घर से गायब हो गया था। बताया गया है कि युवक के माता पिता नहीं है जिसके चलते यह अपनी बुआ के यहां रहता था। युवक के गायब होने के चलते बुआ और फूफा ने इस मामले की शिकायत फिजीकल थाने मेें की। जहां पुलिस ने इस मामले में किशोर के नाबालिग होने के चलते अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था।
पुलिस युवक की तलाश में सायवर सेल की मदद ले रही थी तभी पुलिस को सायवर सेल की मदद से सूचना मिली कि उक्त युवक राजस्थान मे है। जिसपर से थाना प्रभारी अरविंद छारी ने एएसआई प्रबीण त्रिपाठी और प्रधान आरक्षक सत्यवीर सिंह को मौके पर भेजा। जहां से किशोर को पुलिस ने दस्त्याब कर लिया है। पुलिस को युवक ने बताया कि वह अपनी मर्जी से खाटू श्याम के दर्शन करने गया था। पुलिस युवक को अपने साथ शिवपुरी लेकर आई और परिजनो को सुपुर्द कर दिया।

फिजीकल थाना प्रभारी अरविन्द छारी ने 17 साल के नाबालिग को किया दस्त्याव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment