शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के मुड़खेड़ा टोल के पास सरसों से भरे हुए एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुभाषपुरा थाना पुलिस ने शिवपुरी सहित मोहना कस्बे से फायर बिग्रेड को बुलाया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन ट्रक और उसमें भरी सरसों पूरी तरह खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP- 07 HB 708 ब्यावरा से मुरैना के लिए ट्रक में सरसों भरकर निकला था। रविवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रक सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के मुड़खेड़ा टोल टैक्स के पहले साकरा पुल पर पहुंचा। जहां ट्रक में अचानक से आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर तुरंत ट्रक से कूद गए। राहगीरों ने आगजनी की सूचना तत्काल सुभाषपुरा थाना पुलिस को दी।
बैटरी में हुआ शार्ट-सर्किट !
ट्रक ड्राइवर नोशेख खान पुत्र गनी खान ने बताया कि संभवत ट्रक के बैटरी सेक्सन में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग भड़की थी। देखते ही देखते ट्रक की बॉडी में आग फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सरसों से भरे ट्रक में बैटरी में शॉर्ट-सर्किट होने से लगी आग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छात्राओं की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई, छात्रावास अधीक्षिका हटाई गईं; जांच में लापरवाही मिली / Shivpuri News
- पतंजलि मेगा स्टोर में सेंध, लैपटॉप समेत ड्राई फ्रूट और घी चोरी; वारदात CCTV में कैद / Shivpuri News
- 3.50 लाख की मजदूरी लेकर फरार होने का आरोप, मजदूरों ने कोतवाली में की शिकायत / Shivpuri News
- नाली साफ करते समय सांप ने काटा, झाड़फूंक में गंवाया समय; 40 वर्षीय युवक की मौत / Shivpuri Newd
- करैरा में एसडीएम अनुराग निंगवाल के तबादले के विरोध में प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ नारेबाजी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment