शिवपुरी के अंतर्राजीय बस स्टैंड पर 2 बस ऑपरेटरों के बीच बस में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में रघुवंशी बस सर्विस के स्टॉफ ने भाजपा जिला मंत्री मुकेश चौहान के मुनीम की लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। मुनीम के साथ हुई मारपीट की शिकायत भाजपा के जिला मंत्री मुकेश चौहान ने मुनीम के साथ सिटी कोतवाली में पहुंचकर दर्ज कराई है।
भाजपा जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि मेरी बस गुना-ग्वालियर के बीच चलती है जबकि रघुवंशी बस सर्विस की बसें ईसागढ़ और रन्नौद रुट पर चलती हैं। कोलारस थाना क्षेत्र के देहरदा तिराहे से दोनों की बसें सवारी बैठाती है लेकिन रघुवंशी बस का स्टाफ उनकी बसों को देहरदा तिराहे से सवारियों को नहीं बैठाने देता है। इसी के चलते कई दिनों से विवाद की स्थिति निर्मित थी। आज इसी विवाद को लेकर शिवपुरी बस स्टैंड शिवकुमार रघुवंशी, गोलू रघुवंशी और गौरव ने एक राय होकर मेरी मुनीम मोनू तोमर के साथ लाठियों से मारपीट कर दी। भाजपा जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान ने रघुवंशी बस संचालक पर बिना परमिट के बस संचालन के आरोप लगाए हैं।
घायल मुनीम मोनू तोमर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिवकुमार रघुवंशी, गोलू रघुवंशी और गौरव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

भाजपा जिला मंत्री मुकेश चौहान के मुनीम को पीटा, बस में सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 250 क्विंटल सरसों गबन मामला: पुलिस ने ट्रक सहित 29 लाख का मशरूका किया बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- 250 क्विंटल सरसों गबन मामला: पुलिस ने ट्रक सहित 29 लाख का मशरूका किया बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News

Be First to Comment