शिवपुरी: माधव नेशनल पार्क में टाइगर आए चार सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका है। टाइगर की ट्रेकिंग (निगरानी) लगातार जारी है लेकिन सामान्य तौर पर कोई स्टाफ टाइगर के नजदीक नहीं जा सकता। ऐसे में कूनाे नेशनल पार्क से दो हाथी मंगवाए गए हैं। अब इन हाथी पर बैठकर टाइगर की ट्रेकिंग की जा रही है ताकि पता चल सके कि टाइगर को कोई दिक्कत तो नहीं है।
माधव नेशनल पार्क में 10 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक नर व एक मादा टाइगर को छोड़ा था। दूसरी मादा टाइगर को बाद में लाया गया था। कुछ दिन बाड़े में रखने के बाद पहले नर टाइगर, फिर पहली व दूसरी मादा को ओपन रेंज में छोड़ दिया गया। शिवपुरी में टाइगर बसाए 30 दिन पूरे हो गए हैं।
पार्क स्टाफ इन टाइगर की लगातार ट्रेकिंग कर रहा है लेकिन टाइगर की नजदीक से मॉनीटरिंग नहीं हो पा रही थी। ऐसे में कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मॉनीटरिंग के लिए मंगाए गए दो हाथी सिद्धनाथ और लक्ष्मी को शिवपुरी नेशनल पार्क लाया गया है। दोनों हाथियों की मदद से टाइगर की मॉनीटरिंग शुरू कर दी गई है। हाथी पर बैठकर टाइगर की नजदीक से माॅनीटरिंग चल रही है।
टाइगर आने के बाद पार्क भ्रमण महंगा हो सकता है
माधव नेशनल पार्क में टाइगर आने के बाद सैलानियों को पार्क का भ्रमण करना मंहगा हो सकता है। टाइगर का मूवमेंट किस क्षेत्र में रहेगा, उसके आधार पर टूरिस्ट जोन बढ़ाया जा सकेगा। आने वाले समय में टाइगर देखने के लिए सैलानियों को ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है। ऐसे संकेत अफसरों से मिले हैं।
पार्क में टूरिस्ट जोन से टाइगर अभी दूर
माधव नेशनल पार्क सैलानियों के लिए खुला है, लेकिन टूरिस्ट जोन से टाइगर अभी काफी दूर हैं। पार्क की पूर्व रेंज स्थित बलारपुर के जंगल में तीनों टाइगर मौजूद हैं। ऐसे में नेशनल पार्क में घूमने के लिए आने वाले सैलानियों के लिए टाइगर देख पाना अभी संभव नहीं है। टाइगर का मूवमेंट अभी तक टूरिस्ट रेंज में नहीं है।
सिंध पार कर सामान्य फॉरेस्ट रेंज में भी जा चुका है टाइगर
ओपन रेंज में छोड़े जाने के बाद टाइगर आसपास क्षेत्र में घूम रहे है। कुछ दिन पहले सिंध नदी पार करके सामान्य फॉरेस्ट रेंज में एक टाइगर चला गया था। पार्क स्टाफ द्वारा ट्रेकिंग के साथ-साथ करैरा रेंज स्टाफ भी मॉनीटरिंग के लिए उतर गया था। हालांकि टाइगर वापस पार्क में लौट आया। मादा टाइगर भी आसपास घूम रहीं हैं जबकि नर टाइगर ज्यादा दूरी पर घूमकर माहौल समझ रहा है।
दो हाथियों को मॉनीटरिंग के लिए लाया गया है
कूनो नेशनल पार्क में चीतों के लिए मंगाए दो हाथियों को टाइगर की मॉनीटरिंग के लिए शिवपुरी के पार्क में लाया गया है। हाथी पर बैठकर टाइगर के नजदीक जा सकते हैं क्योंकि अंधेरे में और झाड़ियों में टाइगर है तो गाड़ी वहां नहीं जा सकती है। गाड़ी 50 या 100 मीटर पहले ही रुक जाती है। इसलिए हाथी मंगाए हैं, ताकि एक बार स्टाफ और हम खुद देख लें।
उत्तम कुमार शर्मा, प्रबंधक एवं सीसीएफ, सिंह परियोजना शिवपुरी

बाघों की दो हाथियों के सहारे की जा रही निगरानी ताकि पता चले कि वे तकलीफ में तो नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment