शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में अज्ञात जानवर ने बकरियों के बाड़े में घुस कर हमला बोल दिया। अज्ञात जानवर ने हमला कर करीब 10 बकरियों को मौत के घात उतार दिया लगभग 3 बकरी इस हमले में घायल हुईं है। बकरी पालक ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है। सुचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पंचनामा बना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें की माधव नेशनल पार्क में तीन बाघों के आने के बाद नेशनल पार्क की सीमा से सटे गावों में भय का माहौल पहले से बना हुआ है। जिस स्थान पर यह घटना घटित हुई है उसके कुछ ही दूरी पर महुअर नदी है संभवता हमलावर जानवर जंगल से नदी के किनारे होते हुए बस्ती में पहुंचा होगा।
जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे के पुराने अस्पताल के पास रहने वाले धनीराम कुशवाह पुत्र कृष्णलाल कुशवाह ने अपने घर के पास बाड़ा बनाकर बकरी पाल रखी थी। धनीराम कुशवाह ने बताया उसने बाड़े में 13 बकरियां पाल रखी थी। शनिवार रात बह बकरियों को बाड़े में बंद कर अपने घर सोने चला गया था। सुबह उठकर वह बकरियों के बाड़े पर पहुंचा था अंदर जाकर देखा कई बकरियों के शव खून से सने क्षत विक्षिप्त हाल में पड़े हुए थे। किसी अज्ञात जानवर ने मेरी दस बकरियों को मार डाला इसके साथ ही तीन बकरियों घायल कर दिया।
मोके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत बकरियों का पंचनामा बना कर जांच शुरू कर दी है हालांकि वन अमले के किसी भी सदस्य ने हमलावर जानवर का नाम (नस्ल) का नहीं लिया है वन अमले का कहना है कि बकरियों का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की किस जानवर के हमले से बकरियों की मौत हुई है।
आय का एकमात्र सहारा थी बकरियां
धनीराम कुशवाह ने बताया कि उसकी आय का साधन एक मात्र बकरियां थी एक माह पहले मेरी पत्नी के कैंसर की बिमारी के चलते मौत हो गई थी। पत्नी के उपचार में जो भी था सब लग चुका है उसके चार बच्चे हैं और एक बेटी शादी लायल हो गई है ऐसे में आय का एकमात्र साधन भी छिन गया है। ऐसे अगर प्रशासन ने उसकी मदद नहीं की तो वह पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएगा।

अज्ञात जानवर ने किया बकरियों पर हमला: 10 की मौत, आय का एक मात्र थी साधन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment