शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर शराब के नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रक को लहराते हुए ट्रक को पलटा दिया गनीमत रही कि कोई अन्य वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था।
ट्रक के पीछे अन्य वाहन से चल रहे राहगीरों की माने ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में धुत्त होकर ट्रक को चला रहा था हादसे के पहले भी ट्रक हादसे का शिकार होने से बच गया था।
सुचना के बाद मौके पर पहुंची सुरवाया थाना पुलिस ने नशे में चूर ट्रक ड्राइवर को ट्रक के केबिन से बाहर निकालकर पहले उसे फर्स्ट एड दिया इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक UP78CN4474 इंदौर से कपडे की गठानें भर कर कानपुर की और जा रहा था रास्ते में किसी ढावे पर रोक कर ट्रक ड्राइवर महेंद्र पासवान निवासी कानपुर ने शराब पी ली और नशे के हाल में ट्रक को लेकर आगे चल दिया। इसी दौरान करीब साढ़े नौ बजे सुरवाया थाना क्षेत्र के अमोला घाटी से पहले नशे में धुत्त ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को पलटा दिया।
गनीमत रही ट्रक किसी अन्य वाहन से नहीं टकराया नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। बताया गया है कि ट्रक में सिर्फ ट्रक का ड्राइवर महेंद्र पासवान अकेला सवार था। सुरवाया थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

शराब के नशे में चूर ड्राइवर ने पलटाया ट्रक, हाईवे पर लहराकर चला रहा था ट्रक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment