शिवपुरी: जिले के एक युवक ने 30 फीट ऊंची दो मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के सामने आए वीडियो में युवक एक धर्मशाला की छत पर खड़ा दिखाई दे रहा है। इस दौरान नीचे खड़े लोग उसे कूदने से रोकने का कहते दिख रहे हैं। हालांकि युवक लोगों से दूर हटने की बात कहते हुए छलांग लगा देता है। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी के नरवर क्षेत्र के बिलौनी गांव का निवासी निहाल सिंह शुक्रवार (7 अप्रैल) को राजस्थान के ब्यावर में रेलवे स्टेशन के सामने एक धर्मशाला में रुका हुआ था। शाम करीब 6 बजे वह नशे में धुत होकर धर्मशाला की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। इस दौरान नीचे मौजूद लोगों ने उसे उतरने को कहा। लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा और वो वहां से कूद गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दो बच्चों के साथ गांव में रहती है पत्नी
मृतक निहाल सिंह बघेल की उम्र 30 साल थी। वह जोधपुर (राजस्थान) में किसी कंपनी में पानी का टैंकर चलाने का काम करता था। उसकी पत्नी कमलेश गांव में ही दो बच्चों के साथ रहती थी। होली का पर्व मनाने के बाद निहाल वापस जोधपुर लौट गया था।
भाई बोला- उसके पीछे कुछ लोग पड़े हुए थे
मृतक के भाई बंटी बघेल ने बताया दो दिन पहले निहाल का फोन उसकी पत्नी के पास आया था। तब उसने बताया था कि उसके पीछे कुछ लोग पड़े हुए हैं। इतना कहने के बाद उसका फोन कट गया था, इसके बाद शुक्रवार की रात निहाल की मौत की खबर गांव पहुंची।
नशे की हालत में लगाई छलांग: ब्यावर सिटी थाना प्रभारी
ब्यावर सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह जोधा का कहना है कि युवक नशे की हालत में धर्मशाला से छलांग लगाने का प्रयास कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने का भी प्रयास किया लेकिन वह चिल्लाते हुए छत से कूद गया। युवक की मौत की जानकारी नरवर थाना पुलिस को दी गई। जिस पर नरवर पुलिस ने मृतक के परिजनों को ढूंढकर उन्हें घटना के बारे में जानकारी दे दी। मृतक के परिजन ब्यावर के लिए रवाना हो गए।

30 फीट ऊंची इमारत से युवक ने राजस्थान में की आत्महत्या, लोग समझाते रहे वो नहीं माना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment