शिवपुरी: स्वच्छ भारत अभियान के सर्वे से पहले नगर पालिका ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कमर कस ली है। अब सफाई दरोगा शहर के सभी 39 वार्डों में गंदगी करने वालों पर नजर रखेंगे। खुले में थूकने पर 10 रुपए, खुले में टॉयलेट करने पर 20 रुपए और खुले में शौच पर 100 रुपए का चालान कटेगा।
दुकानदारों पर 2 डस्टबिन नहीं मिले तो 500 रुपए और फास्ट फूड विक्रेता पर डस्टबिन न मिलने पर 250 रुपए का चालान कटेगा। यह चालान सफाई दरोगा ही काट सकेंगे। पहली बार नगर पालिका ने सफाई दरोगा को इस तरह के चालान काटने के अधिकार दिए हैं।
नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के साथ हुई सफाईकर्मियों की बैठक में यह निर्णय लिए गए। नपा अध्यक्ष का कहना है कि यह चालान व्यवस्था तत्काल लागू की जा रही है।
बैठक में सफाई दरोगा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह शहर की गंदगी साफ करते हैं, लेकिन जब उनके साथ लोग अभद्रता करते हैं तो ऐसे लोगों पर नगरपालिका कार्रवाई नहीं करती, फिर हम स्वच्छता के लिए कैसे काम करें।
इसके जवाब में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि वह सफाईकर्मियों को अब जिम्मेदारी सौंप रही हैं कि वे गंदगी करने वाले लोगों को चिह्नित करें और यदि कोई उनके साथ दुर्व्यवहार करता है तो फिर हम उस पर कार्रवाई करेंगे। यही नहीं, जो सफाईकर्मी बेहतर काम करेंगे और डीजल बचत भी करेंगे, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इन 2 वजहों से हुआ अर्थदंड लगाने का फैसला
1. 3 अप्रैल को महावीर जयंती पर चंद्रप्रभ जिनालय पर आयोजित धर्मसभा के दौरान मुनि पदम सागर महाराज ने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा से कहा था- इंदौर की तरह शहर को स्वच्छ बनाना है तो लोगों को समझाइश के साथ गंदगी पर अर्थदंड भी लगाना होगा। जब तक अर्थदंड नहीं लगाएंगे तब तक लोग सबक लेने वाले नहीं हैं।
2. 20 दिन पहले कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने मानस भवन में आयोजित स्वच्छता कार्यशाला के दौरान शहर के समाजसेवियों से सुझाव लिए थे। इसमें तय हुआ था कि जब तक अर्थदंड नहीं होगा, तब तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता नहीं आएगी। इसके बाद तय किया गया कि अर्थदंड की व्यवस्था की जाएगी।
सफाईकर्मियों की कमी, 1.90 करोड़ खर्च कर 74 कर्मचारी आउटसोर्स से लेने की तैयारी
सीएमओ केशव सिंह सगर ने बताया कि नगर पालिका में सफाईकर्मियों की कमी है। इसलिए आउटसोर्स कंपनी के जरिए 74 सफाईकर्मी नियुक्त किए जाएंगे। इस पर 1 करोड़ 90 लाख रुपए खर्च होंगे जिसका टेंडर लगा दिया है। इन कर्मचारियों का उपयोग ट्रेंचिंग ग्राउंड और कचरा गाड़ी पर हेल्पर के रूप में किया जाएगा। विभिन्न गतिविधियों में भी इनका सहयोग लिया जाएगा। पोर्टल पर एंट्री सहित अन्य जिम्मेदारियां भी निभानी होंगी।
अर्थदंड लगाने की व्यवस्था लागू कर दी
हमने सफाईकर्मियों के साथ शहर की स्वच्छता का एक नया प्लान तैयार किया है। इसमें हमने स्वच्छताकर्मियों को गंदगी मिलने पर चालान के अधिकार दिए हैं। इसके साथ ही गंदगी पर फाइन लगाने की पूरी लिस्ट भी हमने तैयार कर ली है, जो आज से ही लागू होगी।- गायत्री शर्मा, अध्यक्ष, नपा शिवपुरी

खुले में थूकने पर 10 रु. और दुकान पर 2 डस्टबिन नहीं तो 500 रु. अर्थदंड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News





Be First to Comment