शिवपुरी: आज दिनांक 6 अप्रैल 2023 हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय नरवर में जनभागीदारी समिति, शासकीय महाविद्यालय, नरवर के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा अति उत्साह के साथ भाग लिया। रक्तदान शिविर में निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच की सुविधा भी उपलब्ध रही जिसका लाभ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनसमूह ने लिया, रक्तदान शिविर में जनभागीदारी समिति के सदस्य एवं कॉलेज के प्रोफेसर्स के अलाबा इस रक्तदान शिविर में लगभग 2 दर्जन लोगों ने रक्तदान किया जिसमें श्री उमा शंकर चौरसिया, राजेंद्र जाटव, पुरुषोत्तम कॉलिंग, आलोक सिंह राजपूत, पातीराम पाल, भरत ओझा, मोहित श्रीवास्तव, अजय कांत गहलोत, आकाश खरे, कपिल सेन एवं महाविद्यालय जनभागीदारी समिति एवं महाविधालय के सदस्यों ने भी रक्तदान किया जैसे माननीय श्री धीरज गुप्ता जी, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, श्री शुभम जैन, श्री विशाल चौरसिया, श्री प्रतीक शर्मा, श्री ईशान राघव, श्री धर्मेंद्र कुशवाहा, श्री गोविंद अग्रवाल आदि। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप श्री दिनेश शुक्ला जी, एसडीएम करैरा एवं एडीएम शिवपुरी ने रक्तदान शिविर में उपस्थित जनसमूह को रक्तदान के लिए प्रेरित किया एवं छात्र-छात्राओं को भी संबोधित किया मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए तत्पश्चात्, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय नरवर एवं प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय नरवर प्रो. नवल किशोर जी के द्वारा माननीय मुख्य अतिथि को महाविद्यालय का मोमेंटो देकर उनको सम्मानित किया, रक्तदान शिविर में, रक्त लेने हेतु रेड- क्रॉस सोसायटी ग्वालियर की टीम आई हुईं थी। कार्यक्रम के प्रभारी महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के प्रभारी श्री राम नरेश इंदौरिया जी रहे। इसके अलावा महाविद्यालय जनभागीदारी समिति एवं महाविद्यालय के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे जैसे श्री प्रशांत त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह, श्री आशीष भार्गव, प्रो. नारायण बहादुर, डॉ. रूपेश श्रीवास्तव, डॉक्टर दीपा चौरसिया, प्रो धर्मेंद्र सिंह रावत, प्रो राज देशमुख, श्री शिवराज कुशवाह, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, श्री गजेंद्र सिंह कुशवाह, श्रीमती सीमा भारती एवं अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे.

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment