शिवपुरी: बरसात के दिनों में तेज पानी आ जाने से जिन कॉलोनी और मोहल्लों में पानी भरता है। उस पानी के निकास के लिए अब शहर के 12 नालों को चौड़ा किया जाएगा। यही नहीं नाला सफाई के साथ-साथ पानी निकासी के लिए रास्ता भी बनेगा, ताकि एक साथ पानी का बहाव आने पर पानी घरों में कॉलोनियों में सीधा नालों के जरिए निकल जाए। इसके लिए 10 दिन में डीपीआर तैयार कर इसे शुरू करने की योजना बनाई गई है।
बुधवार को इस काम के लिए नियुक्त ग्वालियर की कंसलटेंट एजेंसी अर्बन आर्ट एसोसिएट ग्वालियर के इंजीनियर और अधिकारी शिवपुरी आए और उन्होंने शहर में जहां-जहां नाले बनाए जाने हैं, या उनका चौड़ीकरण करना है या फिर नए नाले बनने है, उन जगहों का चिह्नांकन किया गया।
शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों और नालों के पास नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, इंजीनियर सचिन चौहान, रामवीर, मनोज निगम के साथ शहर की जिन जिन कॉलोनियों में पानी भरता है वहां जाकर मौका मुआयना कर लक्ष्य को अंतिम रूप दिया गया।इस योजना के क्रियान्वयन के लिए खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नगर पालिका अध्यक्ष को बेहतर प्लानिंग कर योजना बनाने के निर्देश दिए।
इन स्थानों पर नए नाले बनेंगे और बड़े नाले से कनेक्ट होंगे, समस्या होगी खत्म
घोड़ा चौराहे पर बने नाले में अक्सर सफाई ना होने से पानी भरा रहता है। ऐसे में इस नाले की चौड़ाई को बढ़ाया जाएगा और पानी निकासी की व्यवस्था बनेगी, ताकि नए बस स्टैंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हिस्से में पानी ना भरे।
होटल पीएस के पास बने नाले में भी पानी भराव के चलते बरसात के दिनों में यहां के पीछे बनी कॉलोनियों में पानी भर जाता है, और लोगों को निकलने में परेशानी होती है। ऐसे में इस स्थान पर भी नए नाले बनाने के साथ नाले के चौड़ीकरण की प्रक्रिया होगी।
थीम रोड पर कमला गंज के पास बने नाले और पानी के चेंबर से पानी बहाव का रास्ता बंद है। यही कारण है कि यहां पर बारिश के समय पानी भर जाता है,जिससे कमलागंज के आसपास रहने वाले लोग प्रभावित होते हैं।यहां के नाले को भी चौड़ीकरण करने की तैयारी है।
संजय कॉलोनी क्षेत्र में भी पानी के भराव की स्थिति बारिश में बनती है, यहां नए नाले की प्रक्रिया के लिए प्लानिंग की गई है।
करौंदी कॉलोनी में संपवेल के पास पानी का भराव बरसात के दिनों में अधिक होता है। इस वजह से यहां भी नए नाले की प्लानिंग की गई है जिसे पुराने नाले से जोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बनाई जाएगी।
शांति नगर, टीवी टावर रोड पर भी पानी का भराव नालियों का जुड़ाव नाले से ना होने के चलते होता है। यहां पर पानी के चेंबर भी फूट जाते हैं। इस वजह से यहां के लिए नई प्लानिंग कर नाला चौड़ीकरण प्रक्रिया से जोड़कर इसे हाउसिंग बोर्ड की तरफ से शिफ्ट करने की तैयारी है।
दीनदयाल पुरम से लेकर पुरानी शिवपुरी रास्ते के नाले से जोड़ने के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। जिसमें बड़ा बाजार की तरफ से पानी निकासी के लिए नाला प्लान किया गया है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास भरे पानी की निकासी के लिए देहात थाना और राठोर मोहल्ले की तरफ से पानी निकासी के लिए नाले की कनेक्टिविटी बनाने की तैयारी की गई है।
आदर्श नगर कॉलोनी में नाला अव्यवस्थित होने से यहां अक्सर पानी भरता है, इसलिए यहां भी पानी निकासी के लिए नाला बनाने की तैयारी है।
पोहरी रोड स्थित नाले के पास बने चर्च के पास भी, पानी निकासी नहीं हो पाती है, यहां नाले का चौड़ीकरण होगा।
इसी तरह रेलवे स्टेशन के पास पानी निकासी की व्यवस्था का प्लान बनाया गया है, ताकि गायत्री कॉलोनी और अन्य जगह यहां का पानी ना भरे।
सावरकर पार्क के पास भी पानी निकासी के लिए रास्ता नहीं है। महल कॉलोनी और झांसी तिराहे के रास्ते नाले को व्यवस्थित कर यहां से पानी निकासी होगी।
परेशानी से निजात मिलेगी
शहर की जिन गलियों और कॉलोनियों में पानी भराव होता है। उस पानी निकास के लिए हम नाले चौड़ीकरण की प्रक्रिया कर रहे हैं। जल्द,शहर वासियों को इस परेशानी से निजात मिलेगी। – गायत्री शर्मा, अध्यक्ष, नपा, शिवपुरी

बरसात में मोहल्लों में भरता हैं पानी, 12 नालों को किया जाएगा चौड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment