शिवपुरी में SAF आरक्षक और बस संचालक बाइक से आपस में भीड़ गए। इसमें बस संचालक ने आरक्षक की पिटाई कर दी, जिसमें उसके दांत टूट गए। दरअसल पूरा विवाद दोनों की बाइक आपस में टकराने से बाल-बाल बच गई। इसके बाद पूरा विवाद शुरू हुआ। दोनों में पहले बहस शुरू हुई बाद में यह मारपीट में बदल गई।
SAF आरक्षक ने सिटी कोतवाली में बस संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी बस संचालक के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
आरक्षक महेंद्र रावत SAF की 18वीं बटालियन में पदस्थ है उसका कहना है कि वह आज एमएम हॉस्पिटल के पास जैन चाय वाले के यहां से बाइक से निकल रहा था। इसी दौरान मुकेश तोमर तेज रफ्तार बाइक चलाता हुआ आया, इससे दोनों बाइकें आपस में भिड़ने से बच गई। जब मैंने इसका विरोध किया तो मुकेश तोमर मुझे गालियां देने लगा। मैंने मुकेश को बताया कि मैं एसएएफ में आरक्षक हूं। बाइक को इतनी तेज नहीं चलाना चाहिए। यह सुनकर वह आगबबूला हो गया और मेरे साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट में मेरे 2 दांत भी टूट गए है। मारपीट की शिकायत मैंने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है।
इधर, मुकेश तोमर का कहना है कि आरक्षक ने गाली देते हुए विवाद को बढ़ा दिया था। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना कि आरक्षक की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

SAF आरक्षक और बस संचालक भिड़े:आरक्षक के दांत तोड़े; बाइक टकराने से बची तो विवाद हुआ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment