शिवपुरी: शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ढीमर मोहल्ले में रहने वाली महिला ने आज कलेक्टर जनसुनवाई में अपनी गुहार लगाई है. महिला ने पेट्रोल डालकर अपने आप को आग लगाने की कोशिश की लेकिन पेट्रोल डालने से पहले ही कलेक्ट्रेट में तैनात पुलिसकर्मी ने महिला से पेट्रोल छीन लिया और महिला को आग लगाने से बचा लिया आपको बता दें कि पूरा मामला पड़ोसियों से विवाद को लेकर है.
जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना क्षेत्र के ढीमर मोहल्ला की रहने वाली महिला पूजा माहौर ने बताया कि उसका पड़ोसियों से विवाद हुआ था वह अपने बच्चे को स्कूल से पढ़ा कर लौट रही थी तभी महिला से गंदी गंदी गालियां पड़ोसियों द्वारा दी गई और महिला के घर के आगे पटिया रखी हुई थी जिसको हटाने को लेकर पड़ोसियों से महिला का विवाद हुआ था जिसकी शिकायत भी महिला द्वारा फिजिकल थाने में की गई. वही पड़ोसियों पर एससी एसटी एक्ट की धारा सहित मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया लेकिन लगातार पिछले 4 सालों से महिला परेशान है और पड़ोसियों द्वारा लगातार राजीनामा के लिए धमकी दी जा रही है.
महिला ने बताया कि पड़ोसी जुगल बाथम, महेश बाथम और चिंगोली माहौर द्वारा 4 साल से महिला को राजीनामा करने के लिए धमकी दी जा रही हैं और लगातार गालियां दी जाती हैं. जिसके कारण महिला काफी परेशान है और बार-बार थाने में जाकर शिकायत करती है तो उसकी शिकायत नहीं ली जाती है. वही महिला ने बताया कि थाने की पुलिस द्वारा भी गलत व्यवहार किया जाता है. थाने की मेडम कहती हैं की 181 पर शिकायत करने से कुछ नहीं होगा वो वैसे ही जेल चले जाएंगे. इसके चलते महिला कभी परेशान है और एसपी ऑफिस शिवपुरी में भी महिला कई बार शिकायत कर चुकी है महिला ने बताया कि वह काफी परेशान है इसी कारण से आज जनसुनवाई में उसे पेट्रोल लेकर आना पड़ा और अपने आप को आत्मदाह करने के लिए मजबूर करना पड़ा. महिला ने बताया कि अगर उसकी सुनवाई नहीं होती है तो वह यही अपने आप को खत्म करेगी नहीं तो टंकी पर चलेगी.

पूजा माहौर को मिल रही राजीनामा करने की पड़ोसियों से धमकी, जनसुनवाई में पेट्रोल डालने का किया प्रयास, महिला बोली यही मरूंगी, अभी नहीं तो टंकी पर चढ़कर मरूंगी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment