शिवपुरी: जिले के आमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव हथियारबंद बदमाशों ने पहले भेड़ पालकों को बंधक बनाया फिर उनके साथ कट्टे की नोक पर जमकर मारपीट की। भेड़ों को लोडिंग वाहन में भरकर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत आमोला थाना में दर्ज कराई है।
सिरसौद गांव के रहने वाले हाकिम पाल ने बताया कि घर के करीब 300 मीटर की दूरी पर हमने भेड़-बकरियों के लिए बाड़ा बनाया था। इसमें करीब 40-50 भेड़-बकरियों को पाल रखा था। रविवार रात मैं और मेरे मामा राजकुमार पाल बाड़े पर सो रहे थे। रात करीब 3 बजे पांच नकाबपोश बदमाश बाड़े में घुसे और मामा की कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया। सभी बदमाश लाठी और बंदूक से लैस थे। उन्होंने पहले हमें बांधा फिर चारपाई पर बैठा दिया। इस बीच कुछ बदमाशों ने भेड़ों को साथ लाए लोडिंग वाहन में भरना शुरू कर दिया।
मैंने विरोध किया तो उन्होंने मुझे बंदूक के बट से मारना शुरू कर दिया। मामा ने विनती की ताे उन्होंने मुझे छोड़ा। बदमाश 28 भेड़ों को लोडिंग वाहन में भरकर ले गए, जिसमें एक बकरी भी शामिल थी। जैसे-तैसे रस्सी के बंधन से आजाद हुए और घर पहुंचकर परिजनों को सारी घटना बताई। रात में परिजनों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। इसकी शिकायत आमोला थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

कट्टे की नोक पर भेड़ों की लूट: भेड़ पालकों को बंधक बनाकर पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- महिला स्व-सहायता समूहों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: पोषण शक्ति निर्माण योजना में गड़बड़ियों और मनमानी के लगाए आरोप, पंजीयन के नाम 10 हजार की मांग / Shivpuri News
- एमएम चौराहा से अस्पताल चौराहा तक चला अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान, चालान काटे, सामान जब्त / Shivpuri News
- मंगलोर-ईश्वरी के राजस्व रिकॉर्ड में बड़े खेल का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी SIT जांच / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment