शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा शिवपुरी के समस्त थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने एवं गुमसुदा नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देश दिए हैं. इसी तारतम्य मे कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना मायापुर द्वारा घर से बिना बताए कहीं चले जाने पर नाबालिक बालिका को 24 घंटे के भीतर दस्तयाव किया है.
दिनांक 01.04.2023 को फरियादिया द्वारा थाना मायपुर आकर रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक लड़की उम्र 16 साल 09 माह की बिना बताये कहीं चली गई है, लगता है. कोई मेरी लड़की को बहला फुसला कर भगा कर ले गया है. उक्त रिपोर्ट पर से थाना मायपुर पर अपराध क्रमांक 51/2023 धारा 363 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया. पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका की दस्तयाबी के लिये उसके मिलने बालों एवं रिस्तेदारों से पूछताछ की गयी एवं तुरंत कार्यवाही करते हुये मोबाइल लोकेशन की जांच की गयी. अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी पिछोर प्रशान्त शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मायापुर निरी. पूनम सविता एवं उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर से नाबालिक बालिका को 24 घंटे की अंदर दस्तयाव किया गया है.
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मायापुर निरी. पूनम सबिता, उनि. चन्द्रभान सिंह भदौरिया, प्रआऱ. दीवान सिंह, आर. बृजेश, योगेन्द्र, सर्वेश, मनीष, विक्रान्त शर्मा की सराहनीय भूमिका रही.

नाबालिग बालिका झगडे की वजह से घर छोड़कर भागी, फूफा के घर से हुई बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- महिला स्व-सहायता समूहों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: पोषण शक्ति निर्माण योजना में गड़बड़ियों और मनमानी के लगाए आरोप, पंजीयन के नाम 10 हजार की मांग / Shivpuri News
- एमएम चौराहा से अस्पताल चौराहा तक चला अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान, चालान काटे, सामान जब्त / Shivpuri News
- मंगलोर-ईश्वरी के राजस्व रिकॉर्ड में बड़े खेल का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी SIT जांच / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment