शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हारी गांव ससुराल आए युवक की 29 मार्च की रात बेरहमी से हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पत्नी नहीं अपने प्रेमी के संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। यही नहीं पत्नी ने अपने छोटे भाई को भी भ्रमित करके हत्या की साजिश में शामिल कर लिया।
दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि मृतक रामकिशोर की पत्नी का करीब डेढ़ साल से अजय लोधी नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अक्सर अजय के साथ इधर उधर घुमने चली जाती थी, जिसकी भनक रामकिशोर को लग गई थी। पत्नी रेखा मायके बम्हारी आकर रह रही थी।
घटना के एक दिन रेखा पहले अजय के साथ बलारी माता के मेले में घूमने गई और सिरसौद में रात भी रुकी, फि अजय उसे बम्हारी छोड़ने आया और दोनों ने प्लान बनाया और अपने भाई कल्ला उर्फ मोहरसिंह लोधी को भी शामिल कर पत्नी रेखा ने फोन करके बुलाया और उसकी हत्या करवा दी।
बता दें रामकिशोर (30) पुत्र भगीरथ लोधी निवासी बुढ़पुरा थाना बबीना जिला झांसी उप को उसकी पत्नी ने ही अपने पति को दो लोगो को बुलवाकर कर पत्थर पटक पटक कर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी अजय (27) पुत्र सोबरन लोधी निवासी किलचुवारा थाना बबीना, रेखा (27) पत्नी रामकिशोर लोधी (मृतक की पत्नी), कल्ला उर्फ मोहर सिंह (22) पुत्र महेश लोधी निवासी बम्हारी (मृतक का साला) को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग गड़ासिया व जब्त कर लिया।
भाई को भ्रमित कर हत्या में शामिल किया
रेखा ने अपने भाई कल्ला उर्फ मोहरसिंह को बताया कि उसका पति रामकिशोर आए दिन बिना किसी कारण के उसके साथ मारपीट करता है। मैं अपनी बहन की बातों में आ गया और वह अजय के साथ मिलकर रामकिशोर की हत्या कर दी।

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, गुमराह कर भाई को भी किया शामिल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment