शिवपुरी: माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में टाइगर फिर से आने के साथ ही तेंदुए भी खूब नजर आ रहे हैं। नेशनल पार्क में पराशरी के करही रोड पर शुक्रवार की शाम तेंदुआ शिकार के लिए सांभरों के झुंड पर घात लगाए बैठा था। अचानक आहट हुई और तेंदुआ पीछे मुड़कर देखने लगा।
तेंदुए का ध्यान भटके ही सांभरों का झुंड जंगल में ओझल हो गया। बीट गार्ड अनुग्रह वशिष्ठ ने पार्क भ्रमण के दौरान रास्ते में सांभरों के शिकार के प्रयास में तेंदुए का बैठे हुए फोटो खींच लिया।
यह नाराज सैलानियों के मन में रोमांच भर देने वाला है। बता दें कि नेशनल पार्क में वन्य प्राणी गणना 2018 के तहत 166 तेंदुए हैं। चार से पांच साल में तेंदुओं की संख्या और भी बढ़ने का अनुमान है।
इधर…. टाइगर नदी पार कर करैरा रेंज की सीमा में पहुंचा :
नेशनल पार्क में खुले में छोड़े जाने के बाद नगर टाइगर आसपास घूम रहा है। बताया जा रहा है कि 31 मार्च की रात टाइगर सिंध नदी पार करके करैरा रेंज में पहुंच गया। पार्क से लगी अमोला सब रेंज में पार्क व सामान्य वन मंडल की टीमें टाइगर को ट्रैक करती नजर आईं। करैरा रेंजर अनुराग तिवारी भी 1 अप्रैल को अपनी रेंज टीम के साथ टाइगर की ट्रेकिंग करते नजर आए।

माधव नेशनल पार्क में तेंदुआ हुआ कैमरे में कैद, शिकार की तलाश में बैठा दिखा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment