शिवपुरी: फिजिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मारपीट के आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि पति को मेरे ससुराली भड़काते है जिससे पति कभी मेरे साथ मारपीट कर देता है। महिला ने इसकी शिकायत एसपी से दर्ज कराई है।
फिजिकल रोड की रहने वाली बबिता माहौर ने बताया कि मेरी शादी 18 साल पहले राजु माहौर से हुई थी मेरे अब तीन बच्चे हैं। मेरे ससुराली मूर्ति बनाने का काम करते है मेरा पति भी मूर्ति बनाने का काम करता है मेरा जेठ और मेरी जिठानी चाहती है कि मेरा पति उन्हीं के यहां मूर्ति बनाने का काम करें, जिससे मूर्ति बनाने वाली जगह का बंटवारा नहीं हो सके। मैंने इसका विरोध किया था तभी से मेरा जेठ और मेरी जिठानी मेरे पति को भड़काने लगे थे। हाल ही में 10 मार्च को मेरे पति को मेरे जेठ और जिठानी ने भड़का दिया था इसके बाद मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत मैंने फिजिकल थाने में दर्ज कराई थी लेकिन वहां मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई, इसीलिए आज में एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंची हूं और न्याय की गुहार लगाई है।
बबिता माहौर के पति राजू माहौर का कहना है कि मेरी पत्नी 10 मार्च को बेबजह झगड़ा कर रही थी। वह घर के बाहर तमाशा कर रही थी इसी के चलते पत्नी पर हाथ उठ गया था मेरी पत्नी को उसकी बहनों ने भड़का रखा है। इसीलिए वह कभी भी किसी भी बात पर झगड़ा करने लगती है।

पति पर मारपीट के आरोप: पति बोला बहनें भड़काती हैं, पत्नी बोली पति को जेठ जेठानी भड़काते हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment