शिवपुरी: करैरा अंचल के ज्यादातर क्षेत्रों में टेम्पो चालक और जीप संचालक अपनी गाड़ियों में ओवरलोड सवारियां भरकर उनकी जान जोखिम में डालकर चला रहे हैं। इन ओवर लोड वाहनों पर न तो परिवहन विभाग के ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है और न ही पुलिस प्रशासन इसकी ओर कोई ध्यान दे रहा है।
ग्रामीण बताते हैं कि अंचल के कुछ इलाकों में बसों का संचालन नहीं होने से जीपों और टेम्पो में ही सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। टेम्पो और जीप चालक मनमाना किराया वसूल करते हैं। मुंहमांगा किराया देने के बाद भी लोग भरी दोपहरी और देर शाम को वाहनों में लटकते हुए गांव से शहर का सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। जीप व टेम्पो चालक सवारियों को भेड़-बकरी की तरह ठूंस-ठूंस कर भरकर और बाहर लटकाकर सवारियां ले जाते देखे जा सकते हैं।
यह चालक अपने वाहनों में सवारियों से गाड़ी पूरी तरह से भर देते हैं, उसके बाद कुछ सवारियों को टेम्पो के बाहर लटका देते हैं, तब ही रवाना होते हैं। यह हालात अंचल के अधिकांश ग्रामीण रूट पर देखे जा सकते हैं। जहां कई क्षेत्रों में बसों का संचालन नहीं होने से टेम्पो और जीप संचालक जर्जर मार्गों पर फर्राटे भरते बिना रोक-टोक नजर आ रहे हैं।
मजबूरी में लटककर आना पड़ता है करैरा
ग्राम जुझाई निवासी राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे गांव की तरफ कोई बस नहीं आती है, मजबूरी में हमें इन गाड़ियों में लटक कर करैरा आना पड़ता है। अपने साधन से आने में पेट्रोल महंगा होने से पेट्रोल खर्च किराए से अधिक हो जाता है, इसलिए मजबूरी है।
जल्द करेंगे सख्त कार्रवाई
करैरा थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने कहा कि हमारे ओर से समय-समय पर इन वाहनों पर चलानी कार्रवाई की जाकर समझाइश दी जाती है। जानकारी के अनुसार मैं और दिखवाता हूं, जल्द ही ओवरलोड सवारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जान जोखिम में डालकर यात्री बाहनों में छत और गेट पर लटककर कर रहे सफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment