शिवपुरी: इंदार गांव में रिटायर्ड शिक्षक के खेत 6 बीघा खेत से रातों-रात हार्वेस्टर से फसल काटकर ले जाने पर दो लोगों को नामजद कर लिया है। इंदार थाना पुलिस हार्वेस्टर चालक व अन्य लोगों का भी सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।
रिटायर शिक्षक दौलत सिंह चौहान (64) निवासी ग्राम इंदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 मार्च को अपनी 6 बीघा में खड़ी सरसों फसल काटने गया। इस दौरान विरोधियों ने फसल नहीं काटने दी। फिर 17 मार्च को फिर से खेत पर पहुंचा तो सरसों फसल ही गायब मिली। किसी ने 16 मार्च की रात हार्वेस्टर से फसल काट ली थी।
इंदार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। मामले में दो दिन पहले वीरसिंह पुत्र परमाल सिंह रघुवंशी निवासी इंदार और आशीष पुत्र रमेश रघुवंशी निवासी ग्राम रिन्हाय के नाम सामने आए। दोनों को नामजद कर लिया है।
रिटायर शिक्षक का कहना है कि उसके भतीजे देवेंद्र ने 13 दिसंबर 2022 को राकेश रघुवंशी की हत्या कर ली थी। उसी के परिवार वालों ने बदले की नीयत से फसल काटी है।

6 बीघा में खड़ी सरसों की फसल को हार्वेस्टर से रातों रात काटा, दो नामजद किए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment