शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के बामोर-डामरौन में चल रहे नल-जल योजना के काम में एक मजदूर की पाइप के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। भौंती थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामे को शांत कराया। जानकारी के अनुसार बामोर-डामरोंन क्षेत्र में कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड द्वारा नल जल योजना के तहत डाले जाने वाले बड़े बड़े पानी के पाइपों को उतारने का काम किया जा रहा था। आज क्रेन की मदद से पाइपों को ट्रक से उतारा जा रहा था। इसी दौरान क्रेन के पट्टे में बंधे पाइप का पट्टा टूटते ही पाइप बामौर डामरौन निवासी 22 साल के मजदूर रंजीत जाटव पुत्र सिरनाम जाटव के ऊपर गिर पड़े। पाइपों के नीचे दबने से मजदूर रंजीत की मौके पर ही मौत गई।
ठेकेदार की जल्दबाजी से हुई मजदूर की मौत
बामोर डामरोंन के रहने मजदूर सलमान खान ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त रंजीत जाटव चार से पांच दिनों से इसी कम्पनी में पाइप उतरवाने की मजदूरी कर रहे थे। पहले हम एक साथ एक या दो पाइप ट्रक से क्रेन की मदद से उतरवाने का काम करते थे। आज क्रेन का ड्राइवर और ठेकेदार का आदमी बोला आज जल्दी जल्दी पाइपों को उतारना है इसके लिए क्रेन में बंधे पट्टे में दो से अधिक पाइप को बांधकर उतारना होगा। ठेकेदार का कहना था अगर ऐसा नहीं करोगे तो मजदूरी नहीं मिलेगी। इसी के चलते हमसे दबाव में काम करवाया गया और वहीं हुआ जिसका डर था। क्रेन के पट्टे में बंधे अधिक पाइपों के चलते पट्टा टूट गया एक पाइप रंजीत के सिर पर गिरा इसके बाद रंजीत पाइप के निचे दब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में मेरी भी जान बाल बाल बची है।
परिजनों ने किया हंगामा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बेटे की मौत की सुचना मिलते ही मौके पर रंजीत जाटव के पिता सिरनाम जाटव के साथ अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मोके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। सिरनाम जाटव ने दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भौंती थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मामले की विवेचना शुरू करा दी है।

नल जल योजना के पाइप के नीचे दबने से हुई मजदूर की मौत, परिजनों का हंगामा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- प्रदेश मीडिया प्रभारी बने रामनिवास बघेल, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी / Shivpuri News
- गोबर इकठ्ठा कर रही महिला की पीछे से खींची साड़ी, पति ने विरोध किया तो फर्से से किया हमला, SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने से हुई थी मौत, हत्या का केस दर्ज करने की मांग लेकर एसपी पहुंचे परिजन / Shivpuri News
- 50 हजार रुपये नहीं लाने पर प्रताड़ना, जेठ पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; विवाहिता ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment