शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र के बम्हारी गांव में ससुराल आए दामाद की अज्ञात लोगों ने पत्थर पटक-पटक कर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। बताया गया है कि मृतक के पिता की भी हत्या 10 से 12 साल पहले कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
भजन मंडली सुनने गया था परिवार, दामाद कर रहा था घर पर आराम
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बबीना थाना क्षेत्र के बुढपुरा गांव का रहने वाले 30 साल के रामकिशोर लोधी बीती रात आठ बजे दिनारा थाना क्षेत्र के बम्हारी गांव अपनी ससुराल अपनी पत्नी को वापिस ले जाने आया हुआ था। रामकिशोर लोधी के साले महेश लोधी ने बताया कि रात के समय में मेरी बहिन रेखा और घर के सदस्य गांव से दो किलोमीटर दूर लल्लनजु के घर पर भजन मंडली सुनने चले गए थे। उस वक्त बहनोई रामकिशन खाना खाकर घर पर ही आराम कर रहे थे। बहनोई रामकिशन को आरती के समय आना था।
फोन पर बताया था कि कुछ लोग घेरे हुए हैं
कुछ घंटों बाद आरती के समय मेरी बहन रेखा ने अपने पति रामकिशन को आरती में बुलाने के लिए फोन लगाया था। फोन पर बहनोई ने मेरी बहन को बताया था कि कुछ लोग मुझे घेरे हुए है और मुझे मारना चाहते है। इतना कहने के बाद बहनोई का फोन कट गया था। फोन पर हुई बात बहन ने सभी को बताई। हम सभी भागते भागते घर पहुंचे तो देखा बहनोई की लाश खून से लथपथ आंगन पड़ी हुई थी। उनके पास एक लाठी और एक खून से सना हुआ पत्थर पड़ा हुआ था। बहनोई के सिर पर उसी पत्थर को पटक कर हत्या कर गई है। इसकी सूचना दिनारा थाना पुलिस को दे दी गई है।
शव उत्तरप्रदेश के लिए किया रवाना
मौके पर पहुची दिनारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव ग्राम बुढपुरा थाना बबीना से आए परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर पैतृक गांव की ओर निकल गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ससुराल आए पति की पत्थर पटक-पटक कर हत्या, पत्नी गई थी भजन सुनने / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment