शिवपुरी: शहर के एक तिहाई हिस्से को जोड़ने वाली 3 प्रमुख सड़कें 20 साल बाद बनाई जाएंगी। इन पर नगर पालिका 2 करोड़ रुपए खर्च करेगी। वहीं भुजरिया ताल पर घाट बनाने के साथ ही उसके सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पटेल पार्क की तरह सावरकर पार्क को भी सुंदर बनाया जाएगा।
इसके लिए नगर पालिका ने कार्ययोजना बना ली है। पीआईसी बैठक के बाद सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। शहर की तीन प्रमुख सड़कों के बन जाने से लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना है कि 9 वार्डों से जुड़ी यह सड़कें 20 साल से नहीं बनी हैं। अब हम 20 अप्रैल तक इन्हें पूरा करने का प्लान कर रहे हैं।
नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना है कि शहर के विकास के लिए खेल मंत्री की प्रेरणा से हमने 88 बिंदु तय किए हैं। तकरीबन 2 करोड़ की राशि से 20 साल से लंबित 3 सड़कें बना रहे हैं। प्लानिंग भी कर ली है, पीआईसी बैठक के बाद हम इन्हें 20 अप्रैल तक काम करा लेंगे।
3 सड़कें, जो कई साल से खुदी पड़ी हैं, अब बनाने की पहल
खेड़ापति मंदिर से आरएसएस कार्यालय होते हुए थीम रोड तक की सड़क कई साल से अधूरी है। इस रोड पर वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का भी निवास है और यहां मां काली माता के मंदिर के साथ तीन वार्ड की सीमा लगती है।
फिजिकल रोड से सिद्धेश्वर धर्मशाला मार्ग तक के लिए रोड बनाने का प्लान तय किया गया है। यहां भी 3 वार्ड लगते हैं, जिनमें वार्डवासियों का आना-जाना इन सड़कों से होता है।
पुरानी शिवपुरी रोड स्थित कल्लन सोप फैक्टरी से लेकर से सिकरवार निवास तक रोड बनाने की तैयारी की गई है। यहां भी 3 वार्ड की सीमा लगती है, ऐसे में वार्डवासियों को बेहतर सड़क बन जाने से राहत मिलेगी।
भुजरिया तालाब पर घाट बनने से लोगों को होगी सुविधा
नगर पालिका ने भुजरिया तालाब के अस्तित्व को बचाए रखने का प्रयास भी किया है। पहली बार भुजरिया तालाब के पास घाट बनाने की तैयारी है। घाट बन जाने पर रक्षाबंधन के समय भुजरिया पर्व आने पर अक्सर यहां भुजरिया सिराने महिलाओं के साथ लोगों का हुजूम उमड़ता है। ऐसे में कई बार यहां मगरमच्छ देखा गया है और लोग खतरा महसूस करते हैं।
इस वजह से लोगों को सुरक्षित रखने और तालाब की सुंदरता बनाने के साथ-साथ उसके सौंदर्यीकरण के लिए भुजरिया ताल पर घाट बनाने की योजना स्वीकृत करने की तैयारी है। इसके साथ ही पटेल पार्क की तर्ज पर अब सावरकर पार्क को भी विकसित किया जा रहा है। यहां मूर्ति लगाने के साथ-साथ अन्य संसाधनों की प्लानिंग की गई है।

शहर की 3 प्रमुख सड़कें 20 साल बाद अब बनाई जाएंगी, 2 करोड़ रुपए होगा खर्च / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment