शिवपुरी के पिछोर अनुभाग की ग्राम पंचायत पायगा में हितग्राहियों की खाद्यान्न पात्रता पर्ची निरस्त करने वाले पंचायत सचिव को जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 14 मार्च को ग्राम पंचायत पायगा के हितग्राहियों ने खाद्य शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचायत के 66 हितग्राहियों की पात्रता पर्ची पंचायत सचिव मुलायम सिंह लोधी ने निरस्त कर दिया है। इसके चलते उन्हें फरवरी माह का खाद्यान्न नहीं मिल सका। शिकायत के बाद इस मामले की जांच पिछोर के कनष्ठि आपूर्ति अधिकारी ने की थी।
जांच के दौरान सिद्ध हुआ था कि सचिव ने यूजर आईडी से पर्ची निरस्त किया था जो अनियमितता की श्रेणी में आता है। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत सचिव को कार्य में लापरवाही बरतने और मनमाने ढंग से कार्य करने सहित सरकारी योजनाओं के लाभ से पात्र हितग्राहियों को वंचित करने के चलते दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत पिछोर रखा गया है।

हितग्राहियों की खाद्यान्न पर्ची निरस्त करने वाला सचिव निलंबित, जांच में पाया गया दोषी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment