शिवपुरी में सुसराल वालों ने दहेज के लिए बहु से जमकर मारपीट की। सुसराल के लोग उससे बुलेट मांग रहे थे। महिला की शिकायत पर कोलारस थाने में ससुरालियों के खिलाफ मारपीट सहित दहेज एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। मामला कोलारस कस्बे का है।
5 माह की गर्भवती है महिला
22 साल की सपना प्रजापति ने बताया कि मेरी शादी कोलारस कस्बे के काली माता मंदिर के पास रहने वाले रंजीत प्रजापति से 1 वर्ष पहले हुई थी। शादी पर मेरे माता-पिता ने मेरे ससुरालियों को भरपूर दहेज दिया था। शादी के कुछ माह बाद से ही मेरा पति रंजीत प्रजापति मुझसे मायके से बुलेट बाइक लाने की मांग करने लगे थे। मैंने मायके से बुलट लाने को मना कर दिया था। इसके बाद कभी भी मेरा पति रंजीत मेरे साथ मारपीट करने लगा था। इसके बाद मेरी सास गुलाब बाई, ससुर बृजेश प्रजापति और देवर अरुण भी बुलेट बाइक लाकर मामला खत्म करने की बात करने लगे थे। मेरे ससुराली मुझे कभी भी अभद्र गालियां देते थे और मेरा पति कभी भी मारपीट कर देता था मैं सब बर्दाश्त करती रहती थी। 22 मार्च की रात 8 बजे मेरे पति ने फिर एक बार बुलेट बाइक न लाने से नाराज होकर मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया जब मैंने अपने सास-ससुर और देवर से मदद मांगी तो उन्होंने भी मेरे साथ लात घुसा से मारपीट कर दी, जिसने गंभीर चोटे आई थीं जबकि मैं 5 माह की गर्भवती हूं। इस बात का पता मेरे पति सहित सभी ससुरालियों को है इसके बावजूद उन्होंने मेरे साथ जमकर मारपीट कर दी। मेरे पेट में पल रहे बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा।
चाचा ससुर ने की मदद
सपना प्रजापति ने बताया कि मैं मारपीट से बुरी तरह घायल हो गई थी। इसके बावजूद मेरे ससुरालियों ने मेरा उपचार नहीं कराया। 24 मार्च को मेरे चाचा ससुर अखिलेश प्रजापति से मदद मांगी थी। इसके बाद चाचाससुर मुझे मेरे मायके बदरवास थाना क्षेत्र के दीगोद गांव छोड़ आए थे। आज मैंने अपने माता-पिता की साथ कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
कोलारस थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति रंजीत प्रजापति, सास गुलाब बाई, ससुर बृजेश प्रजापति और देवर अरुण प्रजापति के खिलाफ मारपीट सहित दहेज एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

बुलट के लिए 5 माह की गर्भवती से मारपीट, पति सहित ससुरालियों पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment