कांग्रेस नेताओं ने चढ़ जा बेटा सूली पर भली करेंगे राम कहकर Rahul Gandhi को चने के झाड़ पर चढ़ा दिया.
शिवपुरी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने राहुल गांधी प्रकरण को को कांग्रेस की अंदरूनी कलह का परिणाम बताया है।
भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि लगता तो ऐसा ही है कॉंग्रेस के अंदर कपिल सिब्बल अभिषेक मनु सिंधवी जैसे अनेक धुरंधर वकील बैठे हैं यह वही वकील हैं जिन्होंने अनेक मामलों में आधी रात को भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है पवन खेड़ा के मामले में बिजली की गति के सक्रिय हुये कांग्रेस के वकील राहुल गांधी के मामले में चींटी की चाल चले आखिर क्यों??
सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अंदर लोग राहुल गांधी से मुक्ति पाना चाहते हैं “मैया बीमार भैया बेकार, बहिना सम्हालो अब पतवार” यह होर्डिंग कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने ही तो प्रयागराज में लगाये थे।
सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की ज़ुबान अनेक मौको पर फिसली हैं और अनेक मामलों में वे कोर्ट में माफी मांगकर सजा से बचे पर इसबार किसने उन्हें चने के झाड़ पर चढ़ा कर “वीर शहीद” बनने की सलाह देकर माफी नहीं मांगने के लिये उकसाया ?
सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि निश्चित ही राहुल गांधी की बचकानी हरकतों से अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंदरूनी तौर पर असहजता महसूस कर रहे थे उन सबके मन में यही था कि बाल बुद्धि राहुल गांधी का कितने मौको पर बचाव किया जाये?
सुरेंद्र शर्मा ने कहा राहुल गांधी के द्वारा लंदन में दिए देश विरोधी बयान के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मजबूरी में बचाव जरूर किया पर वे भी अंदरूनी आहत थे उन्हें भी लगता था राहुल की इन हरकतों से कांग्रेस का नुकसान हो रहा है ऐसे में कॉंग्रेस की सत्ता में वापसी तो दूर उन वरिष्ठ नेताओं की राजनीति भी समाप्त होती दिख रही थी उन सब वरिष्ठ नेताओं को लगता है कि राहुल गांधी के कारण ही विपक्षी गठजोड़ नहीं हो पा रहा है. अनेक बुजुर्ग कांग्रेस नेता अपनी वरिष्ठता के बावजूद गांधी परिवार के सामने मजबूरन दण्डवत हो रहे हैं।
सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की ऊलजुलूल हरकतों से परेशान कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अंदर ही खिचड़ी पकाकर राहुल गांधी को चने के झाड़ पर चढ़ाया गया उन्हे बुद्धि दी गई कि माफ नहीं मांगना इससे उनका कद बहुत ऊंचा हो जाएगा सलाहकार सारी परिस्थितियों से वाकिफ थे राहुल के माफी नहीं मांगने से उनकी लोकसभा सदस्यता तो जाएगी ही आगे भी वे चुनाव लड़ने अयोग्य हो जाएंगे बस फिर क्या रास्ते के कांटे को हटा कर कागजी शहीद बना दिया गया ।
लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस यह न भूलें कि राहुल गांधी ने केवल एक जाति का नहीं संपूर्ण पिछड़े वर्ग की जातियों का अपमान किया है ,पिछड़े वर्ग की सभी जातियां अपने अपमान का बदला कांग्रेस से आगामी चुनाव में अवश्य लेंगी और कांग्रेस की जो नैया अब तक भंवर में डोल रही थी अगले चुनावों में कांग्रेस रूपी राजनैतिक पार्टी की नाव पूरी तरह डूब जायेगी।

राहुल से छुटकारा पाने कॉंग्रेस के अंदर ही षड्यंत्र रचा गया: सुरेन्द्र शर्मा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- प्रदेश मीडिया प्रभारी बने रामनिवास बघेल, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी / Shivpuri News
- गोबर इकठ्ठा कर रही महिला की पीछे से खींची साड़ी, पति ने विरोध किया तो फर्से से किया हमला, SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने से हुई थी मौत, हत्या का केस दर्ज करने की मांग लेकर एसपी पहुंचे परिजन / Shivpuri News
- 50 हजार रुपये नहीं लाने पर प्रताड़ना, जेठ पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; विवाहिता ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment