शिवपुरी: बामौरकलां थानांतर्गत ग्राम ममरौनी में कुछ ग्रामीणों ने बुधवार को ग्रामीणों की आड़ में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर सेल्समैन को धमका कर वहां से गेहूं व चावल की बोरियां लूट लीं। उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन ने मामले की शिकायत बामौरकलां थाना प्रभारी को दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शासकीय उचित मूल्य की दुकान ममरौनी के सेल्समैन पुष्पेंद्र लोधी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि 22 मार्च को वह दुकान से राशन वितरण कर रहा था। इसी दौरान करतार पुत्र हरप्रसाद लोधी, खुशीलाल पुत्र अनरत लोधी, मनोज पुत्र हुकुम सिंह यादव, लोकेन्द्र पुत्र पप्पू यादव, महरोज सिंह झा, तिलक सिंह पुत्र राजाराम लोधी एवं इनके साथी आए। पुष्पेंद्र के अनुसार इन लोगों में से कुछ अपना पर्ची का राशन ले चुके थे, इसके बाद इन्होंने कुछ ग्रामीणों को भड़काया तथा दुकान मैं घुस कर ग्रामीणों की आड़ में उसे डरा धमका कर चावल की 30 बोरी व गेहूं की 20 बोरी लूट कर ले गए। पुष्पेंद्र के अनुसार उक्त लोग पूर्व में भी राशन लूटने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन वह अपने इस प्रयास में सफल नहीं हो पाए थे। इस बार इन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।
बकौल पुष्पेंद्र उसने मामले की शिकायत एसडीएम सहित पुलिस को दर्ज कराई है। जब इस मामले को लेकर पुलिस से बात की गई तो थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी का कहना था कि उचित मूल्य की दुकान से राशन लूटने के मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। ग्रामीणों की शिकायत है कि सेल्समैन पिछले तीन चार माह से सिर्फ अपने लोगों को ही राशन दे रहा था जबकि उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा था। वहीं सेल्समैन ने ग्रामीणों द्वारा राशन लूटने की शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार दोनों ही शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पहले खुद का राशन लिया फिर ग्रामीणों की आड़ में राशन लूट ले गए, शिकायत दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment