शिवपुरी: नगर पालिका ने अवैध कॉलोनियों के बाहर बोर्ड लगा दिए हैं। इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि यह कॉलोनी अवैध है। यहां प्लॉट न खरीदें। इस तरह की कार्रवाई नगर पालिका ने पहली बार की है। दरअसल, अवैध कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किए गए थे लेकिन नपा को 15 दिन बाद भी नोटिस के जवाब नहीं मिले। ऐसे में अब नगर पालिका लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदने की सलाह दे रही है।
साल 2012 में नगरीय निकायों को प्रदेश सरकार से आदेश मिला था जिसमें उस वक्त तक की अवैध कॉलोनियों को वैध करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें 142 अवैध कॉलोनी आ रही थीं। इसके बाद 2020-21 में आए आदेश में कहा गया कि साल 2016 तक की अवैध कॉलोनियों को वैध करने किया जाए। नगर पालिका ने कुल 189 जगह चिह्नित की और इनके कॉलोनाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा लेकिन एक-दो लोगों को छोड़कर किसी ने नपा को जवाब नहीं दिए। अब अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। इसका भी जवाब नहीं मिलता है तो अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
नोटिस में पूछा- क्या कॉलोनी रेरा से पंजीकृत है और टीएंडसीपी से अनुमति है?
नगर पालिका के कॉलोनी प्रभारी सतीश निगम ने बताया कि हमने जिन लोगों को नोटिस जारी किए हैं, उनमें से कुछ एक के ही जबाब आए हैं। अधिकांश ने जवाब नहीं दिए। नोटिस में पूछा गया था कि क्या कॉलोनी रेरा से पंजीकृत है या नहीं? टीएंडसीपी से अनुमति है या नहीं? जवाब नहीं मिलने पर अब नगर पालिका ने तय किया है कि जो अवैध कॉलोनियां चिह्नित हैं, वहां बोर्ड लगाएंगे। इनमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि एडीएम साहब से मिले निर्देश के आधार पर यह कॉलोनी अवैध है। इन बोर्ड के लग जाने के बाद अब कॉलोनी देखने के दौरान लोगों को पता चल सकेगा कि कॉलोनी वैध नहीं है।
सार्वजनिक जगहों पर फ्लेक्स लगाकर लोगों को बताएंगे
नगर पालिका सीएमओ केशव सिंह सगर ने बताया कि पहले हम अवैध कॉलोनियों में बोर्ड लगाकर लोगों को बताएंगें कि यह कॉलोनी अवैध है। यहां क्रय विक्रय न करें। अब आगामी दिनों में फ्लेक्स लगाकर सार्वजनिक स्थलों पर भी अवैध कॉलोनियों की सूचना देंगे। नगर पालिका, जनपद, कलेक्ट्रेट सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी फ्लेक्स लगाएंगे।
23 कॉलोनियों को वैध कर रहे
पहले चरण में शहर की 23 कॉलोनियों को वैध करने की कार्रवाई कर रहे हैं। इसका प्रस्ताव कलेक्टर को भेज चुके हैं। शेष अवैध कॉलोनियों के लिए हमने 189 नोटिस जारी किए हैं। इनके जवाब का इंतजार है। दरअसल अवैध कॉलोनी बस तो जाती है लेकिन इनके विकास की जिम्मेदारी नगरपालिका पर होती है जबकि बजट होता नहीं है।- केशव सिंह सगर, सीएमओ, शिवपुरी

अवैध कॉलोनियों के बाहर नपा ने लगवाए बोर्ड, लिखा- यह कॉलोनी अवैध, यहां प्लॉट न खरीदें / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment