शिवपुरी: विश्व जल दिवस पर विशेष रूप से पढ़िए उन गांव की कहानी जहां ग्रामीणों को पानी लाने के लिए कहीं जातिगत संघर्ष से निजी बोर से पानी लाने पर झगड़ा होता था तो कहीं 2 से 5 किलोमीटर दूर से पानी लाने का संघर्ष था। लेकिन 2023 की शुरुआत में नल- जल योजना गांव में पहुंच जाने से अब ग्रामीणों को राहत है।
ग्राम ककरवाया और तानपुर में पानी का स्रोत सिर्फ निजी बोर थे। यहां जब इक्का-दुक्का हैंडपंप खराब हो जाते थे तो लोगों को निजी बोर पर पानी लेने जाना पड़ता था, लेकिन परेशानी यह थी कि जातिगत आंकड़ों में यहां के लोग दूर से पानी भरते थे। जिसकी वजह से कई बार लोगों को परेशानी का सामना तब करना पड़ता था जब हैंडपंप भी खराब हो जाते थे।ऐसे में गांव में नल-जल योजना लागू हो जाने से अब बड़ी राहत लोगों को मिली है।
हातोद आदिवासी बस्ती में सिर्फ हैंडपंप पानी का सहारा, खराब होने पर 2 किलोमीटर दूर जाते थे
हातोद की आदिवासी बस्ती में सिर्फ हैंडपंप से पानी मिलता था और उसके खराब हो जाने पर ग्रामीण परेशान होते थे। अब उन्हें 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था। ऐसे में गांव में नल-जल कनेक्शन हो जाने से अब ग्राम वासियों को राहत मिल गई है।
नल-जल से बदल गए हैं गांव के हालात
हम यदि आसपास के गांव की बात करें तो हातौद में 2 किलोमीटर दूर से आदिवासी पानी लाते थे, इसी तरह से तानपुर और ककरवाया में पानी निजी बोर से आता था, जहां जातिगत संघर्ष का मामला था। अब यहां हालात बदल गए हैं और नल-जल योजना लागू होने से पानी घर में मिल रहा है। – एलपी सिंह, ई ई,पीएचई, शिवपुरी

कहीं निजी बोर से पानी लाने की परेशानी तो कहीं 2 किमी दूर से पानी का संघर्ष / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment