शिवपुरी: जिले के सीहोर थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुलिस ने गांजे की खेती को जब्त किया है। पुलिस ने खेत मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते है खेत मालिक फरार हो चुका है।
सीहोर थाना प्रभारी मुकेश दुबोलिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्राम कालीपहाड़ी के रहने वाले धनीराम रावत ने अपने खेत में गांजे की खेती कर रखी है। पहले हमने जानकारी जुटाई जिसमें गांजे की खेती होना पाया गया। खेत मालिक ने बड़ी ही चतुराई से गेहूं, धान व चने के बीचों बीच गांजे की खेती कर रखी थी।
पुलिस ने सोमवार को धनीराम के खेत पर दबिश दी थी। खेत में फसल के बीच बड़े पैमाने पर गांजे के पेड़ खड़े हुए थे। पुलिस ने पूरे खेत में से गांजे के पेड़ों को छांट-छांट कर उखाड़ना शुरू किया तो गांजे के पेड़ों की संख्या 350 निकली। पुलिस ने गांजे के सभी पेड़ों को जब्त कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने धनीराम रावत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
थाना प्रभारी मुकेश दुबोलिया का कहना है पुलिस अभी यह जानकारी जुटाने में लगी है कि जमीन किसके नाम पर है। इसके अलावा गांजे की इस खेती में और कौन-कौन उसके सहयोगी रहे हैं इसका भी पता किया जा रहा है। इस पूरे मामले की पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

गेंहू-चना की फसल के बीच उगाई गांजे की फसल, पुलिने की जप्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment