शिवपुरी: विगत दो-तीन वर्षों से पिछोर क्षेत्र में अवैध मूर्ति रखने का चलन प्रचलन में आया है। जिसके चलते शासकीय चौराहों एवं शासकीय भूमि पर आसपास के लोगों के द्वारा बिना प्रशासन की अनुमति के रातों रात मूर्तियों को स्थापित कर दिया जाता है। जिसके चलते एकांत एवं सुन सान जगह का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक लोग इन मूर्तियों को क्षति पहुंचाते हैं। और समाज में बेमानुस्ता फैलती है और प्रशासन को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह का कृत्य आज रात्री भोती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी से लगभग 10 किलोमीटर दूर बूडोन, बुडानपुर की सीमा पर एक पांच फुट के खम्मे पर बाबा साहब की एक फुट की मूर्ति स्थापित कर दी है। जिसकी जानकारी मिलते ही खोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ता पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से मूर्ती रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर दोसियो की तलाश कर रहे हैं।

डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति हुई रातोरात स्थापित, मूर्ति रखने का सिलसिला जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment