शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा में एक पड़ोसी ने पड़ोसन के घर में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर एक युवक पर रेप का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
सतनबाड़ा की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने बीते शाम अपने पति के साथ थाने में पहुंचकर पुलिस को बताया कि 9 मार्च को भाईदूज के दिन में अपनी पड़ोस की रहने वाली महिला के घर उससे मिलने गई हुई थी। महिला घर नहीं थी इसीलिए में उसके घर पर बैठकर उसका इंतजार कर रही थी।
तभी गांव का रहने वाला अमरसिंह आया और मुझे महिला के घर में जबरदस्ती ले जा कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किसी को कुछ न बताने की धमकी देते हुए मौके से चला गया।
मैंने कुछ दिन बाद पति को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया तब जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सतनबाडा थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पडोस की महिला से मिलने गई महिला, पडोसी ने आकर कर दिया बलात्कार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment