शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में नगर परिषद करैरा के सीएमओ की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने एक कालोनाइजर पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। दोनों कालोनाइजर पर आरोप है कि बिना लाइसेंस और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति लिए बिना ही अवैध कालोनी काट दी है।
करैरा नगर परिषद के सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि करैरा कस्बे के रहने वाले संजय चतुर्वेदी पुत्र मोहन लाल चतुर्वेदी हाल निवासी छत्री रोड़ शिवपुरी ने करैरा कस्बे की झबरा बाली माता मंदिर के पास भूमि सर्वे क्रमांक 1727 रखवा 2.508 हेक्टेयर पर अवैध रूप से 35 प्लॉट की अवैध कालोनी काट दी है।
उक्त कॉलोनी को काटने से पहले संजय चतुर्वेदी द्वारा न ही कालोनी काटने का लाइसेंस लिया और न ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के तहत कालोनी पास करवाई। करैरा पुलिस ने आरोपित संजय चतुर्वेदी के खिलाफ मध्य प्रदेश व्यापार अधिनियम 1961 की धारा 339 सी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अबैध कॉलोनी काटकर काट दिए 35 प्लाट, CMO ने कराया मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment