शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सलैया गांव के पास दो शराब तस्करों ने पुलिस पर कट्टे से फायर कर दिया। इसके बाद अमोला पुलिस ने एक शराब तस्कर को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरा आरोपी जंगल की ओर भाग गया। पुलिस दूसरे तस्कर की तलाश में जुटी है।
अमोला थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने बताया कि उनको अवैध शराब की सूचना मिली थी। इसके बाद कुशवाह होटल के सामने करीब 6 बजे फोरलेन पर वाहनों की चेंकिग लगाई गई थी। इसी दौरान एक कार जो तेजी से आ रही थी, उसे रोकने का पुलिस टीम ने प्रयास किया तो कार के अंदर बैठे बदमाशों ने अचानक से पुलिस पार्टी पर कट्टे से एक के बाद एक फायर झोंक दिए और मौके से भागने लगे अचानक से हुई फायरिंग पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग करते-करते पुलिस ने भाग रहे शराब तस्कर देवेंद्र सिंह लोधी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश मंगल लोधी मौके से भाग गया।
पुलिस जंगल में खोजबीन कर रही है। पकड़े गए बदमाश से 315 बोर का एक देशी कट्टा, दो जिंदा राउंड व दो चले हुए राउंड मिले हैं। कार से 35 पेटी देशी शराब जब्त की गई है। बदमाश यह शराब शिवपुरी से पिछोर खपाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस अभी दूसरे शराब तस्कर की तलाश सलैया के जंगलों में कर रही है।

शराब तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, एक को पकड़ा, दूसरा जंगल में भागा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment