केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने लिखा था पत्र, प्रधान डाकघर में केंद्र के लिए मिला स्थान
ग्वालियर। केंद्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से गुना लोकसभा क्षेत्र के नागारिकों को भारत सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिल रही है। जल्द ही गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा, इसके शुरू होने से स्थानीय लोगों को पासपोर्ट बनवाना आसान हो जाएगा।
विदेश मंत्री डॉ. सुबह्मण्यम जयशंकर ने सिंधिया को पत्र लिखकर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) खोले जाने की सूचना दी है। विदेश मंत्री के पत्र में वर्णित है कि गुना प्रधान डाक घर ने विदेश मंत्रालय द्वारा खोले जाने वाले पीएसके लिए स्थान उपलब्ध कराने की स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद विदेश मंत्रालय ने गुना में डाकघर के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) स्थापित करने की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने 27 फरवरी को एक पत्र लिखकर गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र में पीएसके खोले जाने की मांग की थी। जिसके परिणाम स्वरूप विदेश मंत्रालय ने तत्परता दिखाते हुए एक पखवाड़े के अंदर ही पीएसके खोलने की तैयारी शुरू कर दी हैं।
पीओपीएसके खुलने के बाद गुना संसदीय क्षेत्र के हजारों लोगों को एक तरह से घर बैठे ही पासपोट बनवाने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्वीकृति मिलने पर गुना जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया एवं जिले के भाजपा विधायकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सिंधिया के प्रति आभार जताया है।

सिंधिया की मांग पर पर विदेश मंत्री ने दी गुना को पासपोर्ट सेवा केंद्र की सौगात / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment