शिवपुरी। बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में बुधवार को हायर सेकेंडरी के कला संकाय में शामिल राजनीति शास्त्र का प्रश्न पत्र आयोजित किया गया। अपेक्षाकृत सीमित केंद्रों पर आयोजित हुए इस प्रश्न पत्र के दौरान जिले भर में नामांकित 3403 परीक्षार्थियों में से 3290 ही परीक्षा देने पहुंचे जबकि 113 परीक्षार्थी विभिन्न केंद्रों पर गैरहाजिर रहे। विभागीय उड़नदस्तों ने शहर सहित अंचल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह तोमर के दल ने नरवर सहित मगरौनी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह परीक्षा व्यवस्थित और शांतिपूर्ण संपन्न हुई किसी भी केंद्र पर कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।
कहां कितने रहे गैर हाजिर
बुधवार को आयोजित राजनीति शास्त्र के प्रश्न पत्र में विकासखंडवार गैरहाजिर परीक्षार्थियों की बात करें तो शिवपुरी विकासखंड में 10, पिछोर में 32, खनियाधाना में 11, करैरा में 30, नरवर में 5, पोहरी में 6, कोलारस में 2 जबकि बदरवास में 17 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 17 मार्च को हाई स्कूल के महत्वपूर्ण अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र 65 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा।
इनका कहना है
बुधवार को हायर सेकेंडरी के राजनीति शास्त्र विषय के प्रश्न पत्र में नामांकित 3403 परीक्षार्थियों में से 3290 परीक्षा में शामिल हुए किसी भी केंद्र पर पर कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।
राजेश श्रीवास्तव
परीक्षा प्रभारी
शिक्षा विभाग शिवपुरी

113 परीक्षार्थी देने नहीं पहुंचे 12वी के राजनीति शास्त्र की परीक्षा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment