शिवपुरी: तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव का रहने वाला एक आईटीबीपी का जवान छुट्टी पर बटालियन से अपने गांव आते वक्त रास्ते से लापता हो गया। परिजनों ने जवान की गुमशुदगी की शिकायत तेंदुआ थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी का रहने वाला उदय सिंह यादव (30) देहरादून की आईटीबीपी मसूरी बेस में पदस्थ था। आईटीबीपी के जवान उदय यादव की 4 मार्च से 15 दिनों की छुट्टी स्वीकृत हुई थी। उदय 4 मार्च को आईटीबीपी मसूरी बेस से शिवपुरी की ओर निकला था। लेकिन वह आज दिनांक तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जवान उदय यादव की गुमसुदगी की शिकायत तेंदुआ थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आईटीबीपी जवान की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
6 मार्च को हुई थी आखिरी बार फोन पर बात
आईटीबीपी जवान उदयभान यादव के चचेरे भाई जयभान सिंह यादव ने बताया कि 6 मार्च को उसकी बात उदयभान से फोन पर हुई थी। उदयभान ने बताया था कि वह देहरादून तक आ चुका है। आगरा के लिए रवाना हो रहा है। तभी से उदयभान का फोन बंद आ रहा है। उन्हें किसी भी प्रकार की अनहोनी का डर सता रहा है। उदयभान के गुमसुदगी की शिकायत तेंदुआ थाने में दर्ज करा दी गई है।

ITBP का जवान 14 दिन की छुट्टी लेकर आ रहा शिवपुरी, रास्ते में हुआ था लापता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment