शिवपुरी: नगर परिषद करैरा में वर्ष 2019-20 में मुख्यमंत्री अधो संरचना के तहत सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी नगर का विकास नहीं हो पाया। डिवाइडर निर्माण पर जाली ग्रिल छह महीने भी नहीं चल पाईं। 25 लाख से अधिक राशि खर्च करने के बाद यह कबाड़ा हो गई है। इतना ही नहीं कबाड़ा बनी यह जाली चोरी भी हो गई हैं। करैरा नगर परिषद में तीन सालों में 5 से 6 करोड़ रुपए सौंदर्यीकरण के लिए खर्च हुए हैं, लेकिन सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं हुआ।
पार्क निर्माण में लाखों खर्च
करैरा नगर परिषद ने स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 80 लाख की लागत से करैरा बस स्टैंड के अंदर बने पार्क के निर्माण में 28 लाख रुपए खर्च हो गए। काम आज भी अधूरा पड़ा है। यह ना तो पार्क जैसा लग रहा है, ना ही खेलकूद का मैदान लग रहा है। यहां केवल चारों तरफ से बाउंडरी करके जमीन को सुरक्षित करके छोड़ दिया है। जिसमें सुबह-शाम असामाजिक तत्वों का हुजूम लगता है। इसके अलावा फिल्टर रोड़ महुअर नदी के पास और पुरानी तहसील न्यायालय के पास जो पार्क बने हैं, इन दोनों को मिलाकर करीब 20 लाख खर्च हो गए हैं।
इनका कहना है
अश्वनी शर्मा, एडवोकेट करैरा ने कहा कि करैरा नगर में जितने भी विकास कार्य हुए सभी निर्माण कार्य अमानक और घटिया हुए हैं। इनकी अगर निष्पक्ष रूप से जांच करा ली जाए, तो मालूम पड़ेगा कि लाखों रुपए के कमीशन का खेल हुआ है।
राजीव सिकरवार, उपाध्यक्ष नगर परिषद करैरा ने कहा कि नगर में जो पार्क बने हैं, इनका काम नए सिरे से फिर शुरू किया जाएगा। जहां-जहां डिवाइडर पर ग्रिल टूटी पड़ी है उनको भी ठीक कराया जाएगा।

डिवाइडरों से जाली गायब, तो पार्क के नाम पर सिर्फ बाउंड्री; उपाध्यक्ष बोले- नए सिरे से शुरू होगा काम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment