शिवपुरी: अमोला थाने के सलैया गांव में सरकारी जमीन पर टपरिया बनाने से रोका तो चार लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की ग्वालियर में मौत हो गई है। पुलिस ने हत्या की धारा का इजाफा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बालकिशन पुत्र कुंदा लोधी निवासी ग्राम सलैया की परिवार सहित चार लाेगों ने 8 मार्च को बुरी तरह लाठियों से मारपीट कर दी थी। गंभीर हालत के चलते बालकिशन को करैरा से पहले शिवपुरी, फिर ग्वालियर रेफर कर दिया था। ग्वालियर में इलाज के दौरान 11 मार्च की सुबह बालकिशन की मौत हो गई है।
मृतक ने 8 मार्च को घायल हालत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अजय चिडार, साहबसिंह लोधी, मुलायम लोधी और रामसेवक चिडार निवासी सलैया 8 मार्च की शाम 5 बजे मेरे पुल वाले खते के पास टपरिया बना रहे थे। मना किया कि टपरिया यहां मत बताना तो चारों बोले कि यह जमीन सरकारी है। इसी बात पर चारों ने गाली गलौज की और गालियां देने से रोका तो अजय चिडार ने लाठी से पीटा।
साहब सिंह लोधी ने बहू रजनी में लाठी मारी जिससे नाक, कनपटी, सिर व मुंह से खून निकलने लगा। रामसेवक चिडार ने दूसरी बहू सुखवती को लाठी मार दी। बचाने आए बालिकराम को भी मुलायम सिंह ने लाठी से पीटा। पुलिस ने उस वक्त चारों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506, 34 ताहिं के तहत कस दर्ज कर लिया। अब चूंकि बालकिशन की मौत हो गई है, पुलिस ने हत्या की धारा का इजाफा कर दिया है।

टपरिया बनाने से रोका तो युवक की लाठियों से पीट-पीटकर किया मरणासन्न, इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment