शिवपुरी: महल कॉलोनी में निवासरत दुबे परिवार के घर उस समय हड़कंप मच गया जब गैस गीजर में आग लग गई। आनन-फानन में घर के युवा सदस्यों ने सिलेंडर से गीजर का कनेक्शन अलग कर पानी फीका तब कहीं जाकर बड़ा हादसा होने से बच सका। दरअसल महल कॉलोनी में निवासरत राजीव दुबे के मकान में अचानक गैस गीजर में ब्लास्ट हो गया, तेज आवाज सुनकर घर के सदस्य चिल्ला उठे। तभी दुबे परिवार के युवा सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर गैस के लिए हमको गीजर से अलग किया और फिर जलते हुए गीजर पर पानी पीकर आग बुझाई।
श्री दुबे ने बताया कि गैस गीजर सुरक्षित नहीं है।गैस गीजर में विस्फोट, आग भड़की। बच्चों की सूझबूझ से दुर्घटना टली। गनीमत यह रही की सिलेंडर तक आग नहीं पहुंची और चूंकि गैस गीजर भी कमरे से वाहर, खुले में छज्जे पर लगा था इसलिए बड़ी दुर्घटना घटित होने से टल गई। श्री दुबे ने यह भी बताया कि आजकल गैस गीजर के फटने, आग लगने, गैस लीक होने की खबरें लगातार आ रही हैं।
होली पर ही दो अलग अलग मामलो में, दो शादी शुदा जोड़े हादसे का शिकार हुए।दरअसल एलपीजी गैस ज्वलनशील तो हैं ही और जलने के वाद लीकेज के समय यह कार्बन मोनो ऑक्साइड में बदल जाती हैं, और यही गैस, बंद बाथरूम में, इंसान का दम घोटने का काम करती हैं या फिर विस्फोट के वाद कुछ भी हानि की संभावना बनी रहती हैं।अतः गैस गीजर उपयोग में सावधानी बहुत आवश्यक है।

गैस गीजर में लगी आग सिलेंडर पर पानी डाला, हादसा होने से बचा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment