शिवपुरी में आज पुलिस विभाग की होली पुलिस मैरिज गार्डन पर मनाई गई। जहां जमकर पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ एसपी राजेश सिंह चंदेल ने होली खेली और ढोल तासों के साथ डीजे पर थिरके। होली खेलने से पूर्व कोतवाली टीआई अमित सिंह भदौरिया, देहात थाना टीआई विकास यादव, फिजीकल टीआई कृपाल सिंह राठौर सहित यातायात प्रभारी रणवीर यादव खुली जिप्सी लेकर एसपी बंगले पहुंचे। जहां थाना प्रभारियों ने एसपी राजेश सिंह चंदेल को गुलाल लगाकर उन्हें माला पहनाई। इसके बाद उन्हें खुली जिप्सी में बैठाकर पुलिस मैरिज गार्डन ले गए। जहां रास्ते भर ढोल तासों पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने जमकर डांस किया और गुलाल उड़ाया। इस दौरान एसपी राजेश सिंह चंदेल और एएसपी प्रवीण भूरिया और एसडीओपी अजय भार्गव भी खुली जिप्सी में पुलिस अधिकारियों का अभिवादन करने के साथ-साथ थिरकते हुए देखे गए।
जिस वाहन में एसपी राजेश सिंह चंदेल सवार थे, उस वाहन को कोतवाली टीआई अमित सिंह भदौरिया चला रहे थे। एसपी कोठी से शुरू हुआ पुलिस का जुलूस पुलिस मैरिज गार्डन पहुंचा तो वहां डीजे और ढोल तासों की धुनों के साथ एसपी राजेश सिंह चंदेल का स्वागत किया और फिर पुलिस की होली का कार्यक्रम शुरू हुआ। जहां पुलिस विभाग के सभी कर्मचारी-अधिकारियों ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली।

खुली जिप्सी पर सवार होकर SSP राजेश सिंह चंदेल ने निकाली यात्रा, जमकर गानों पर थिरके / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment