शिवपुरी: ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर कलोथरा फाटक पर सवारी उतार रही बस में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला यात्री घायल हो गई है। सवारियों ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक फरियादी कंडक्टर रानू (24) पत्र परमाल सिंह रघुवंशी निवासी ग्राम डुंगासरा हाड़ा थाना म्याना हाल सिसौदिया कॉलोनी गुना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बस क्रमांक एमपी33 पीओ0677 में 9 मार्च की शाम 5 बजे बस सवारी भरकर ग्वालियर से शिवपुरी जा रहा था। बस कलथरा फाटक पर साइड में खड़ी करके सवारी उतार रहा था।
इसी दौरान पीछे से कंटेनर क्रमांक एचआर38 एई8834 के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक बस में टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर लगने पर बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस में बैठी महिला यात्री भारती चंदेल के दाहिने पैर में चोट आई है। कंटेनर चालक को सवारियों ने पकड़ लिया। पूछने पर अपना नाम संजीव सिंह बताया। घायल यात्री भारती चंदेल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बस में कन्टेनर ने पीछे से मारी टक्कर, महिला यात्री घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment