शिवपुरी: शहर से बाहर पिपरसमां रोड किनारे शिफ्ट कृषि उपज मंडी शिवपुरी में व्यापारी और किसानों के सामने सुरक्षा का सबसे बड़ा संकट है। मंडी परिसर के अंदर व्यापारी के गोदाम से 3 लाख रु. से अधिक कीमत की उपज चोरी जाने की घटना से भी जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया। दस महीने पहले मंडी सचिव ने खुद सीसीटीवी कैमरे लगने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को आश्वस्त किया। अब हालात यह हैं कि खुद मंडी बोर्ड एमडी को कैमरे लगवाने के लिए मौखिक निर्देश जारी करने पड़े हैं।
मंडी बोर्ड एमडी के निर्देश पर संयुक्त संचालक ग्वालियर आरपी चक्रवर्ती ने 6 मार्च को शिवपुरी मंडी सचिव को नोटिस जारी कर दिया है। संयुक्त संचालक ने एमडी के निर्देशों का हवाला देते हुए हर हाल में शिवपुरी अनाज मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। मंडी के अंदर से माल चोरी जाने की घटना से व्यापारी खासे नाराज हैं। इसके बावजूद भी मंडी सचिव आश्वासन देकर कैमरे लगाने से बच रहे हैं।
इसके अलावा मंडी के अंदर बोली प्रक्रिया के बाद काफी हद तक माल बिना टैक्स चोरी जाने की संभावना बनी रहती है। ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे हालातों में चोरी और मंडी टैक्स चोरी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखना बहुत आसान हो जाएगा। तीन माह पहले खुद संयुक्त संचालक भी निर्देश देकर गए थे : संयुक्त संचालक ग्वालियर आरपी चक्रवर्ती 22 नवंबर 2022 को शिवपुरी (पिपरसमा) कृषि उपज मंडी का निरीक्षण करने आए थे।
मुख्य द्वार व अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के मौखिक निर्देश दिए थे। संयुक्त संचालक के कहने पर भी शिवपुरी मंडी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे। जारी नोटिस में संयुक्त संचालक ने अपने निरीक्षण का भी हवाला दिया है।
मंडी बोर्ड का आदेश, फिर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने से बच रहे
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंडी बोर्ड द्वारा 21 अक्टूबर 2014 को आदेश जारी किए गए हैं। 7 फरवरी 2018 को फिर से आदेश जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हर मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। मंडी बोर्ड के आदेशों को भी दरकिनार करके सीसीटीवी कैमरे लगवाने से बचने की कोशिश की जाती रही है।
मंडी सचिव को निर्देश हर हाल में कैमरे लगवाएंगे
शिवपुरी अनाज मंडी में सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लग सके हैं, इस बारे में जानकारी लेंगे। मंडी सचिव को निर्देश देकर हर हाल में सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से कैमरे लगने जरूरी है। – अंकुर रवि गुप्ता, एसडीएम एवं भार साधक अधिकारी शिवपुरी

सचिव के आश्वासन के दस माह बाद भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे, अब खुद एमडी के निर्देश देना पड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment