शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेमी युगल ने पहुंचकर अपने ही परिवार वालों से जान का खतरा बताया और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग रखी। शिवपुरी की 19 साल की युवती और ग्वालियर के 24 साल के युवक ने इंदौर जाकर प्रेम विवाह कर लिया। इस शादी से दोनों ही परिवार नाराज हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक नैना (19) पुत्री बेटी धीरज सिंह रावत निवासी वहगंवा जिला शिवपुरी और राघवेंद्र (24) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत निवासी बन्हेरी पोस्ट करही थाना सीहोर जिला ग्वालियर ने एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन सौंपा है। प्रेमी युगल का कहना है कि वह एक-दूसरे को तीन साल से जानते थे। एक ही समाज से होने के साथ बालिग हैं, इसलिए शादी कर ली।
3 मार्च को न्यू पलासिया आर्य समाज मंदिर इंदौर में रीति रिवाज से शादी कर ली। नैना रावत ने अपने परिवार के गिर्राज रावत, जवाहर सिंह रावत निवासी पाटई व पिता धीरज आदि और राघवेंद्र ने अपने पिता राजेंद्र सिंह, भाई नरोत्तम बन्हेरी व बंटी निवासी चितावली पर आए दिन डराने और धमकाने का आरोप लगाया है। प्रेमी युगल का आरोप है कि हैं कि परिवार के उक्त लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कहते फिर रहे हैं कि मिल गए तो जान से मार देंगे।
वहीं शादी के दौरान गवाही देने वाले अरविंद पुत्र कोमसिंह, जागेंद्र सिंह पुत्र छवि राज सिंह व राकेश को भी खतरा है। यदि इन गवाहों को कुछ भी होता है तो हमारे परिवार वालों को जिम्मेदार समझा जाए। प्रेमी युगल ने जान-माल की सुरक्षा की मांग रखी है।

प्रेमी युगल ने परिवार से जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी, बोले-जान से मारने की धमकी दे रहे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment